Rajasthan News: सेना का बम निरोधक दस्ता जब पहुंच गया अनूपगढ़ के इस गांव में, देखिए फिर क्या हुआ ?
Rajasthan News: राजस्थान के अनूपगढ़ में जिंदा बम मिलने का मामले में आज बस निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज किया। आपकों बता दें गांव 77 जीबी (A) के खेत में सिंचाई करते समय हैंड ग्रेनेड बम मिला था।
अनूपगढ़ क्षेत्र में करीब एक महीना पहले खेत मे मिले एक जिंदा बम को आज बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज किया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी मात्रा में पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।

दरअसल अनूपगढ़ के गांव 77जीबी (A) के एक खेत में बमनुमा वस्तु दिखाई दी। अवतार सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी 77 जीबी (A) के खेत में मिले इस वस्तु को खंगालकर देखा गया तो इसका ज़िंदा बम होने का पता चला। इसके बाद ज़िंदा बम होने की खबर पुलिस को दी गई।
सूचना पर अनूपगढ़ थाना अधिकारी अनिल कुमार मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से बम को गड्ढे में दबाकर रखा गया था जिसे आज बम निरोधक दस्ते के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया।
गौरतलब है कि सरहदी इलाके में ज़िंदा बम मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ज़िंदा या निष्क्रिय बम मिल चुके हैं।
अनूपगढ़ पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर सरदार सिंह मीना ने बताया कि एक महीने पहले मिले बम को डिफ्यूज करने के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से सेना से पत्राचार किया गया था।
आज बीकानेर से सेना के कर्नल प्रभाकर मजूमदार टीम के साथ अनूपगढ़ पहुंचे जहां गांव 77 जीबी ए पहुंचकर बम को डिफ्यूज किया गया।
आपकों बता दे कि लगातार इन सरहदीं इलाकों में इस तरह के बम मिलते रहे है। लेकिन किसी भी तरह की घटना होने से पहले ही पुलिस और सेना ने उनकों कब्जे में लेकर डिफ्यूज कर आमजन को राहत दी है।
हालांकि बम को लेकर ग्रामीणों में अक्सर दहशत रहती है लेकिन सुरक्षित डिफ्यूज होने से आमजन राहत महसूस कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications