Rajasthan News Today: जैसलमेर घूमने जाने वाले पर्यटक हो जाएं अलर्ट, अब देना पड़ेगा ये टैक्स

Rajasthan News Today: राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक जैसलमेर में हर साल लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। अब सैलानियों को शहर में प्रवेश करते ही यात्री कर चुकाना होगा। स्वायत्त शासन विभाग ने जैसलमेर नगर परिषद को टैक्स कलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी है। करीब 22 साल बाद एक बार फिर जैसलमेर में यात्री कर वसूली शुरू होने जा रही है। इस कर का इस्तेमाल ऐतिहासिक विरासत वाले शहर के रख-रखाव के लिए खर्च किया जाएगा।

बता दें कि साल 2004 तक जैसलमेर में यात्री कर की वसूली होती थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था। अब नगर परिषद की आय बढ़ाने और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए इस टैक्स को दोबारा लागू किया जा रहा है। स्वायत्त शासन विभाग से औपचारिक मंजूरी मिलते ही गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan News Today jaisalmer tax

Rajasthan News Today: जैसलमेर में एंट्री पर देना होगा यात्री टैक्स

- नगर परिषद ने फैसला किया है कि शहर में प्रवेश करने वाली गाड़ियों से यात्री कर वसूला जाएगा। इसके लिए जोधपुर रोड और बाड़मेर रोड पर दो नाके बनाए जाएंगे।

- जयपुर, जोधपुर और बीकानेर की ओर से आने वाले सभी वाहन इन्हीं नाकों से होकर गुजरेंगे। ऐसे में जैसलमेर घूमने आने वाले पर्यटकों को शहर में दाखिल होने से पहले यह अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

Jaisalmer Tourism: नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिए वसूला जाएगा कर

इस टैक्स से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल शहर के सौंदर्यीकरण, रख-रखाव और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। नगर परिषद का मानना है कि इससे जैसलमेर को पर्यटन के लिहाज से और विकसित किया जा सकेगा। साथ ही, ऐतिहासिक विरासत वाले इस शहर में इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, राजकीय वाहन, एंबुलेंस और स्थानीय निजी वाहनों को इस टैक्स से छूट दी गई है। नगर परिषद का कहना है कि टैक्स वसूली की प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी रखी होगी। पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी और राशि भी इतनी ज्यादा नहीं रखी गई है सैलानियों पर बोझ बने।

Jaisalmer News: किस तरह की गाड़ियों से कितना टैक्स वसूला जाएगा

स्वायत्त शासन विभाग ने अलग-अलग वाहनों के लिए यात्री कर की दरें तय कर दी हैं।

- 35 सीटर बस से: 200 रुपये

- 25 सीटर बस से: 150 रुपये

- पांच सीटर से बड़ी कार से: 100 रुपये

- लोकल टैक्सी पासिंग कार, जीप व अन्य कार से: 50 रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+