Rajasthan News: होली पर भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात! CNG-PNG समेत सभी गैसों के घटाए दाम, जानिए नई रेट लिस्ट
Rajasthan News: राजस्थान की जनता के लिए होली से पहले खुशखबरी आई है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) समेत सभी प्रकार की प्राकृतिक गैसों की कीमतों में कटौती कर आम लोगों को बड़ी राहत दी है।
राजस्थान स्टेट गैस (RSG) द्वारा जारी नई दरें गुरुवार (13 मार्च) रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी, जिससे 14 मार्च से प्रदेश के उपभोक्ताओं को गैस सस्ती दरों पर मिलेगी।

CNG समेत अन्य गैसों के दाम में राहत
राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि अब कोटा में सीएनजी 2.12 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है, जिससे नई कीमत 91.09 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।
इसके अलावा अन्य गैसों की नई दरें इस प्रकार हैं:
- घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (DPNG) - 1.25 रुपये की कटौती के बाद 49.35 रुपये प्रति SCM
- व्यावसायिक पाइप्ड नेचुरल गैस (CPNG) - 1.50 रुपये की कटौती के बाद 64.50 रुपये प्रति SCM
- औद्योगिक पाइप्ड नेचुरल गैस (IPNG) - 1.41 रुपये की कटौती के बाद 60.59 रुपये प्रति SCM
विधानसभा में सीएम भजनलाल ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान CNG और PNG पर लगने वाले वैट को 10% से घटाकर 7.5% करने की घोषणा की थी। इसके बाद राजस्थान स्टेट गैस ने तुरंत प्रभाव से नई दरें लागू करने का फैसला लिया।
आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत
गैस की कीमतों में इस कटौती से प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा, खासकर परिवहन, घरेलू उपयोग और औद्योगिक क्षेत्रों में। होली के मौके पर आई इस सौगात से राजस्थान के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications