शॉकिंग! जयपुर के स्कूल में 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, डॉक्टर भी हैं हैरान
Rajasthan Jaipur: राजस्थान की जयपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय लड़के की क्लास के बाहर हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। इस घटना से छात्र के परिवार वाले और डॉक्टर भी हैरान हैं। छात्र की पहचान योगेश सिंह के रूप में हुई है। जो 9वीं कक्षा में पढ़ता था।
ये घटना जयपुर के करधनी इलाके के प्राइवेट स्कूल की है। करधनी थाने के हेड-कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान योगेश सिंह के रूप में हुई है, जो 9वीं कक्षा का छात्र था।

ये घटना 19 दिसंबर को सुबह लगभग 8.30 बजे हुई, जब छात्र योगेश सिंह कक्षा में जा रहा थे और अपने शिक्षक पर गिर पड़े। हेड-कांस्टेबल मनोज कुमार ने कहा कि, "छात्र के बेहोश के बाद स्कूल प्रशासन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गया और वहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वह बच नहीं सका।"
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया और किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है। मौत हार्ट अटैक की वजह से ही हुई है।
सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की मौत को कार्डियक अरेस्ट का मामला माना जा रहा है। मृतक के छात्र से लिए सैंपल की जांच की जा रही है। स्कूल अधिकारी विनोद ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ने योगेश को घटना वाले दिन स्कूल लेकर आया था।
उन्होंने कहा, "योगेश अपनी कक्षा की ओर जा रहा था, जहां आधे छात्र आ चुके थे और अन्य अभी भी आ रहे थे। शिक्षक कक्षा के गेट पर खड़े था, जब वह शिक्षक पर ही गिर पड़ा।''
उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल प्रशासन फौरन छात्र को अस्पताल ले गया। लेकिन डॉक्टरों की बेस्ट कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications