राजस्थान निकाय चुनाव 2021 : BJP प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, NOTA को 3 व कांग्रेस के खाते में गए 401
जयपुर। राजस्थान में एक नगर निगम, नौ नगर परिषद और 80 नगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। रविवार को हुई मतगणना में कई निकायों व वार्डों में चौंकाने वाला रिजल्ट आया है।
Recommended Video

बीदासर नगर पालिका के वार्ड 16 का परिणाम रोचक
चूरू जिले की बीदासर नगर पालिका के वार्ड 16 में ऐसा ही हुआ है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी को महज एक वोट मिला है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बीदासर नगर पालिका चुनाव में वार्ड 16 से भाजपा ने धमेंद्र और कांग्रेस ने युनूस को मैदान में उतारा था। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों ही पक्ष अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे थे।

दूसरे वार्ड का रहने वाला है भाजपा प्रत्याशी
रविवार को मतों की गणना की गई तो धमेंद्र को महज एक वोट मिला जबकि युनूस ने 401 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। मजेदार बात तो ये है कि भाजपा प्रत्याशी धमेंद्र से ज्यादा तीन वोट तो यहां पर नोटा को मिल गए। बता दें कि धमेंद्र वार्ड 16 की बजाय 6 का रहने वाला है। खुद और परिवार का कोई सदस्य धर्मेंद्र को वोट नहीं डाल सका।

कहां किसने मारी बाजी
भाजपा : राजस्थान निकाय चुनाव 2021 में भाजपा ने अजमेर नगर निगम, किशनगढ़, डूंगरपुर व झालावाड़ नगर परिषद, विजयनगर, कुशलगढ़, गंगापुर, जहाजपुर, शाहपुरा, डूंगरगढ़, रतननगर, झालरापाटन, नावा, परबतसर, बाली, जेतारण, राणीखुर्द, सादड़ी, तख्तगढ़, प्रतापगढ़, देवगढ़, टोडारायसिंह, उनियारा व फतेहनगर में बाजी मारी है।

कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव 2021 में कांग्रेस ने केकड़ी, सरवाड़, आसींद, नैनवा, बड़ी सादड़ी, रतनगढ़, सरदारशहर, तारानगर, सागवाड़ा, नोहर, अकलेरा, मंडावा, नवलगढ़, डेगाना, कुचेरा, छोटी सादड़ी, राजसमंद, सलूम्बर, बेगू में बाजी मारी है।

निर्दलीय
राजस्थान निकाय चुनाव 2021 में भादरा, रावतसर, संगरिया, बगड़, चिड़ावा, मुकुंदगढ़, खंडेला, रींगस और भींडर ने बाजी मारी है।
निर्दलीयों के सहारे
राजस्थान निकाय चुनाव 2021 में भीलवाड़ा, गुलाबपुरा, मांडलगढ़, देशनोक, बूंदी, इंद्रगढ़, केशोरायपाटन, कापरेन, लाखेरी, छापर, राजलदेसर, सुजानगढ़, पीलीबंगा, पोकरण, सांचोर, भवानी मंडी, पिडावा, खेतड़ी, उदयपुरवाटी, कुचामन सिटी, लाडनूं, मेड़ता सिटी, मुडवा, नागौर, फालना, सोजत सिटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, लोसल, रामगढ़ शेखावाटी, श्रीमाधोपुर, बीदासर और देवली निर्दलीयों के सहारे से चेयरमैन बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications