राजस्थान में मानसून को लेकर आई अच्छी खबर, अगले कुछ घंटों में जयपुर समेत इन जिलों में होगी जोरदार बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में प्री मानसून की धमाकेदार एंट्री के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 48 घंटों के दौरान राजधानी जयपुर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, कोटा समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई, जिससे आबोहवा में ठंडक घुल गई और मौसम भी सुहावना हो गया है।

दो महीने से भीषण गर्मी और लू से परेशान लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं। कहीं मध्यम तो कहीं तेज गर्जना के साथ हुई झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।

Rajasthan Weather Update

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालोर में 42.1 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, जयपुर में तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम​ विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, तूफान व मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कहां-कहां हुई बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक बरसात श्रीगंगानगर में 50.3 एमएम और मालपुरा टोंक में 42 एमएम दर्ज की गई है।

अब आगे क्या?

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटे के लिए जयपुर समेत 26 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। कोटा, उदयपुर संभाग व उसके आसपास के इलाकों में 22-23 जून को मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 24 जून से बारिश देखने को मिल सकती है। इस तरह दिनांक 25-26 जून को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

राजस्थान में कब पहुंचेगा मानसून (Rajasthan Monsoon latest Update)

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पी मानसून की गतिविधियां जारी हैं। पश्चिमी हवाओं के चलते मानसून के पहुंचने में देर हो रही है। मानसून भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 25 जून तक प्री मानसून का दौर जारी रहेगा। वहीं, 27 जून के बाद राजस्थान में मानसून की एंट्री होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+