Rajasthan: MLA खिलाड़ी लाल बैरवा बोले-'सचिन पायलट कांग्रेस में देवता, CM फेस बनाना ही होगा'

राजस्‍थान कांग्रेस में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सचिन पायलट गुट के कांग्रेस विधायकों ने सीएम फेस को लेकर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने तो सचिन पायलट को कांग्रेस का देवता तक बता दिया।

 CM face of Congress in rajasthan 2023

CM face of Congress in rajasthan 2023: अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान का राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 पर असर पड़ता दिख रहा है। सचिन पायलट गुट के विधायकों ने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही यह मांग तेजी से शुरू कर दी कि पायलट को सीएम फेस बनाकर चुनाव लड़ा जाए।

राजस्‍थान कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के बाद अब विधायक एवं अनुसूचित जाति आयोग अध्‍यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने तो सचिन पायलट को कांग्रेस का देवता तक कह डाला। खुद सचिन पायलट भी अशोक गहलोत पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ रहे।

विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने क्‍या बोला?

विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने क्‍या बोला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सचिन पायलट गुट के कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस में देवता है। उन्‍हें पूजना ही होगा। राजस्‍थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनवानी है तो सचिन पायलट को राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री का चेहरा बनाना ही होगा। अगर अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 लड़े तो कांग्रेस मुश्किल में पड़ जाएगी।

विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने क्‍या बोला?

विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने क्‍या बोला?

खिलाड़ी लाल बैरवा से पहले विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी सचिन पायलट को सीएम फेस बनाए जाने की मांग उठाई। सोलंकी ने कहा कि राजस्‍थान कांग्रेस में सचिन पायलट ही वो नेता है, जो राजस्‍थान सरकार में कांग्रेस की वापसी करवा सकते हैं। इसकी वजह ये है कि सचिन पायलट युवाओं व जनता की पसंद हैं।

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर कैसे साधा निशाना?

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर कैसे साधा निशाना?

सितम्‍बर 2022 में अशोक गहलोत को पार्टी अध्‍यक्ष व सचिन पायलट को राजस्‍थान सीएम बनाए जाने की चर्चाओं के बीच गहलोत के समर्थक विधायकों ने विधानसभा अध्‍यक्ष को सामूहिक इस्‍तीफे सौंप दिए थे। इस पर हाल ही पीटीआई को दिए एक इंटरव्‍यू में सचिन पायलट ने अशोक गहलोत का नाम लिए बिना उन पर निधाना साधा।

इंटरव्‍यू में पायलट ने कहा कि जिम्‍मेदार नेताओं के खिलाफ कार्रवाई में देरी हो रही है। राजस्‍थान में हर पांच साल में सरकार बदलने की परिपाटी तोड़ने के लिए कांग्रेस आलाकमान को राजस्‍थान से जुड़े मसलों पर जल्‍द फैसला लेना चाहिए।

पायलट ने यह भी कहा कि पार्टी में कोई भी व्‍यक्ति बड़ा छोटा नहीं होता है। पार्टी में नियम सबके लिए समान होते हैं।

इससे पहले सचिन पायलट ने उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में सभा को सम्‍बोधित करते हुए राजस्‍थान में भर्तियों के पेपर लीक प्रकरण को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा। बोले कि ताले में बंद रहने वाले पेपर लीक हो जाना किसी 'जादूगरी' से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+