शादीशुदा महिला को नेशनल चैम्पियन लड़की से हुआ प्यार, दोनों करना चाहती हैं शादी
अलवर। प्रेम अंधा होता है। ये सिर्फ सुना भर था, लेकिन प्रेम सच में अंधा होता है। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को राजस्थान के शाहजहांपुर पुलिस थाना इलाके में देखने को मिला। मामले में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती एवं डिस्क थ्रो चैम्पियन रही एक लड़की ने एक विवाहिता को ना सिर्फ अगवा किया बल्कि अब उससे विवाह करने पर भी अडिग है। मामला समलैंगिकता से जुड़ा हुआ है।

हुआ यूं की इकताजपुर थाना गौडा (अलीगढ़) निवासी गोपाल पुत्र रघुवीर सिंह जाट अलवर जिले के शाहजहांपुर कस्बे के एसबीआई बैंक के पास रह रहा था। एक जून को उसकी पत्नी ज्योति बिना बताए घर से चली गई। कई जगह ढूंढा, लेकिन ज्योति का कोई पता नहीं चला। गोपाल ने इस संबंध में शाहजहांपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को जांच में पता चला कि ज्योति मानेसर की किसी कॉलोनी में रह रही है।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब पुलिस ने मानेसर में दबिश दी तो पता चला कि ज्योति मानेसर स्थित एक कम्पनी में सुपरवाइजर का कार्य कर रही गुंजन पुत्री ज्वाला प्रसाद निवासी शिवपुरी (राया) के साथ समलैंगिक रिश्ते में रह रही है। पुलिस जब दोनों को शाहजहांपुर लेकर आई तो दोनों के अथाह प्रेम की एक नई कहानी सामने आई। शाहजहांपुर थाना प्रभारी अजीत बड़सरा ने बताया कि जब पुलिस ने ज्योति और गुंगन से बात की तो दोनों ने एक दूसरे से चार साल से प्रेम करने एवं अब शादी करने की बात कही है। पुलिस के लाख समझाने पर भी दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रहने एवं साथ जीने मरने की कसमें खाने लगी।

इधर, गुंजन ने बताया कि वह डिक्स थ्रो एवं कुश्ती की राष्ट्रीय चैम्पियन है। उसका रहना सहना स्पोर्ट के कारण लड़कों जैसा ही है जबकि उसे लगभग लोग भी लड़का ही समझते हैं। वहीं ज्योति ने बताया की उसके घरवालों ने उसकी शादी गोपाल से जोर जबरदस्ती की है। जबकि वह घरवालों से गुंजन के साथ शादी करने पर अड़ी थी। ज्योति के अनुसार गोपाल उस पर शक करता था एवं जब नौकरी पर जाता था तो घर को बाहर ताला लगाकर जाता था। एक जून को भी गोपाल ने ऐसा ही किया। जिस पर ज्योति ने गुंजन को फोन कर बुला लिया एवं उसके साथ फरार हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications