Rajasthan lok sabha chunav result: राजस्थान लोकसभा चुनावों ने बढ़ाया सचिन पायलट का कद, इन सीटों पर रचा इतिहास
Rajasthan chunav result 2024:राजस्थान में लोकसभा चुनावों के नतीजों ने सट्टा बाजार से लेकर एग्जिट पोल के कयासों पर पानी तो फेर दिया ही । लेकिन कांग्रेस के खेमें में जश्न जरूर कर दिया।
कांग्रेस खेमें में मनाए जा रहे जश्न के लिए सियासी पंडितों से लेकर राजनीतिक विषलेक्षक सचिन पायलट को भी जीत का श्रेय दे रहे है।

टोंक विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने इस लोकसभा चुनावों में जहां अपने गृह जिले टोंक में देवली-उनियारा विधायक हरीशचंद्र मीना को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाने में वीटो लगाया तो वहीं उनके चुनावी प्रचार में भी पूरी ताकत झौंकी।
माना जा रहा है कि सचिन पायलट की इसी ताकत के बूते 10 सालों से भाजपा के गढ़ बने टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने करीब 65 वोटों से जीत हासिल की।
टोंक-सवाईमाधोपुर के साथ दौसा, करौली, भरतपुर पर हुई जीत के बाद विधायक सचिन पायलट का कद बढ़ना तय माना जा रहा है। चर्चा है कि जहां भी सचिन पायलट ने सभा की वही कांग्रेस को या तो जीत मिली है या फिर ऐतिहासिक बढ़त।
राजस्थान में 25 सीटों के लोकसभा चुनाव के परिणाम ने कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर ला दी है। राजस्थान में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पायलट का राजस्थान कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
राजस्थान में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने 11 सीटें जीती। 10 साल बाद राजस्थान में कांग्रेस ने हार का सूखा खत्म किया। रिजल्ट में राजस्थान में सचिन पायलट के प्रभाव वाली लोकसभा सीटों पर अच्छा रिजल्ट आया है।
दौसा से सचिन पायलट के पिता 4 बार सांसद रह चुके
दौसा से सचिन पायलट के पिता स्वर्गीय राजेश पायलट 4 बार सांसद रह चुक हैं। उनकी मां रमा पायलट भी 1 बार सांसद रह चुकी हैं। खुद सचिन पायलट 1 बार सांसद रह चुके हैं।
दौसा से कांग्रेस ने काफी अंतर से चुनाव जीता
दौसा में कांग्रेस के प्रदर्शन ने सचिन पायलट के कद को बढ़ाने का काम किया है। दौसा से कांग्रेस के मुरारीलाल मीना ने 2 लाख 37 हजार वोट से जीते। भाजपा के कन्हैयालाल मीणा चुनाव हार गए। दौसा में पिछले 10 साल से भाजपा का कब्जा था।
दौसा लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड़ शो किया, जनसभाएं की। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने तो इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना कर हार पर इस्तीफा देने तक का ऐलान किया था।
टोंक में हरीशचंद्र मीना की जीत ने सचिन पायलट का बढ़ाया कद
टोंक जिले में कांग्रेस के हरीशचंद्र मीना के लिए सचिन पायलट ने सभा की थी। टोंक-सवाईमाधोपुर से कांग्रेस के हरीशचंद्र मीणा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने बीजेपी के कद्दावर नेता सुखबीर सिंह जौनापुरिया को 64 हजार 949 वोटों से हराया। हरीशचंद्र मीणा को 6 लाख 23 हजार 763 वोट मिले।
इस लोकसभा सीट पर जातिगत वोट बैंक को साधने के लिए पहले देवली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोड़ शो किया। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनियारा में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
बृजेंद्र ओला सचिन पायलट के कट्टर समर्थक
झुंझुनूं लोकसभा सीट पर कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के शुभकरण चौधरी को 18235 वोट से हरा दिया। ओला को 553168 लाख वोट मिले। शुभकरण चौधरी को 534933 लाख वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
बृजेंद्र ओला सचिन पायलट के कट्टर समर्थकों में से एक माने जाते हैं। राजस्थान में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पायलट को राजस्थान कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications