Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट, बिन मौसम की बरसात लेकर आई भारी तबाही!
Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही कई जिलों में बारिश हो रही है। इसकी वजह से काफी बड़े हिस्से में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान में 3 नवंबर से अगले 4 दिनों के लिए बारिश का अनुमान जताया गया है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले चार दिनों तक कई जिलों पर नजर आएगा। बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
नवंबर में हुई बारिश की वजह से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। कई शहरों में तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल नवंबर में ही लोगों को अच्छी-खासी सर्दी का अहसास हो सकता है। बेमौसम की बरसात से फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Rajasthan Ka Mausam: कई जिलों में बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: हाई कोर्ट ने आसाराम को दी बड़ी राहत, 6 महीने जेल से बाहर रहने की मिली मोहलत
- जयपुर, उदयपुर, माउंट आबू समेत प्रदेश के 28 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
- 3 से 5 नवंबर के बीच जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
IMD ने कई हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि, 7 से 13 नवंबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है। आईएमडी ने बताया कि अचानक होने वाली इस बरसात की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सर्दी का असर महसूस होना शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Anti Conversion Law: जबरन धर्मांतरण करने वालों की खैर नहीं! 10 साल तक की होगी अब कैद
बारिश की वजह से तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 32.5°C, जबकि पाली (जवाई बांध) में न्यूनतम तापमान 15°C रिकॉर्ड किया गया। राज्य में आने वाले दिनों में मौसम ठंडा और सुहावना रहने की उम्मीद है, वहीं किसानों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान फसल और खेतों में जलभराव से बचाव के इंतजाम कर लें।
-
Weather Alert: 17 राज्यों में तबाही का मौसम, बारिश, ओले और तेज आंधी का हाई अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
Rajasthan Summer Vacation 2026: इस बार 10 दिन कम हुई बच्चों की गर्मी छुट्टियां, कब से बंद होंगे स्कूल? -
सावधान! मोबाइल पर कभी भी आ सकता है वाइब्रेशन अलर्ट सायरन, जानिए क्या और क्यों किया जा रहा टेस्टिंग अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश बरपाएगी कहर, दिल्ली का क्या है हाल? -
Sikkim Avalanche Warning: सिक्किम-उत्तराखंड में कुदरत का कहर, अगले 24 घंटे भारी, घर से निकलने से पहले ये पढ़ें -
Uttarakhand mausam पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, आज भी देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में Rain Alert, बागेश्वर में बिगड़ेगा मौसम -
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate












Click it and Unblock the Notifications