दर्दनाक: जोधपुर में दलित शख्स ने छुआ हैंडपंप तो पीट-पीटकर की गई हत्या

दर्दनाक: जोधपुर में दलित शख्स ने छुआ हैंडपंप तो पीट-पीटकर की गई हत्या

Rajasthan Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जोधपुर में एक आदिवासी दलित के हैंडपंप छुने की वजह से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक जोधपुर में एक ट्यूबवेल से पानी खींचने पर 46 वर्षीय दलित व्यक्ति किशनलाल भील की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वह अन्य की तलाश जारी है। ये घटना जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित भोमिया जी की घाटी की है। यहां पानी को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ युवकों ने 46 वर्षीय किशनलाल भील को बुरी तरह पीटा, जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Rajasthan Jodhpur news

आरोपियों ने सूरसागर में भोमिया जी की घाटी को ट्यूबवेल से पानी लेने को लेकर पहले किशनलाल भील को जातिसूचक गालियां भी दीं और फिर पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके उसे अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी। किशनलाल के परिजन के घटना की सूचना पुलिस को दी, तब जाकर किशनलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना को लेकर थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद रात को ही पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान शकील, नासिर और बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया है।

घटना के बाद भील समाज के लोग मोर्चरी के सामने इस बात की मांग को लेकर बैठ गए कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तारी हो और सरकारी नौकरी दी जाए। . फिलहाल पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। पुलिस के अधिकारी भी मोर्चरी पर मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+