प्रसव के दौरान नर्स ने इतनी जोर से खींचे बच्चे के पैर, सिर्फ धड़ ही आया बाहर, पेट में छूटा सिर

jaisalmer news, जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर के रामगढ़ कस्बे में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक चिकित्साकर्मी ने जो कृत्य किया है, उसके लिए शायद उसे भगवान भी माफ नहीं करें। एक महिला के प्रसव के दौरान परिजन उसे रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। कम्पाउंडर अमृतराम ड्यूटी पर था।

RajasthanJaisalmer medical staff negligence in a woman delivery

यह भी पढ़ें Rajasthan : महिला ने जन्मा Plastic Baby, इसे देखते ही घबरा गए चिकित्सक, परिजन भी डरने लगे

बच्चे के दो टुकड़े हो गए

बच्चे के दो टुकड़े हो गए

उसने प्रसव करवाने का प्रयास किया। पहले बच्चे के पैर दिखाई दिए तो उसने इतनी जोर से पैर खींचे की बच्चे का धड़ बाहर आ गया और सिर पेट में ही रह गया। बच्चे के दो टुकड़े हो गए। नन्हीं जान पर इतनी ताकत लगाना डॉक्टरों की समझ से परे है।

मामला छिपाते हुए महिला को जैसलमेर रैफर कर दिया

मामला छिपाते हुए महिला को जैसलमेर रैफर कर दिया

इसके बाद अमृतराम ने परिजनों से मामला छिपाते हुए महिला को जैसलमेर रैफर कर दिया। जैसलमेर में भी डॉक्टर रविन्द्र सांखला को रामगढ़ से यही बताया गया कि डिलेवरी हो गई है, लेकिन आंवल अंदर रहा गई है। काफी मशक्कत के बाद डॉक्टर को मामला समझ नहीं आया तो तबीयत सामान्य करके महिला को जोधपुर रैफर कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में दीक्षा कंवर को उसके परिजन लेकर पहुंचे। यँहा चिकित्सकों ने महिला के प्रसव का प्रयास किया तो केवल बच्चे का सिर ही निकला। परिजन जब बच्चे का सिर लेकर रामगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में दखल दिया तो चिकित्साकर्मियों ने बच्चे का धड़ पुलिस को सुपुर्द किया। महिला के पति त्रिलोकसिंह ने मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+