Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan : महिला ने जन्मा Plastic Baby, इसे देखते ही घबरा गए चिकित्सक, परिजन भी डरने लगे

Alwar News, अलवर। राजस्थान के अलवर शहर के एक निजी अस्पताल में एक महिला ने विचित्र बालक को जन्म दिया, जिसे देखकर प्रसव करवा रहे स्टाफ कर्मी घबरा कर लैबर रूम से बाहर आ गए।

ALWAR WOMAN GAVE BIRTH TO STRANGE CHILD

नवजात बालक के शरीर पर प्लास्टिक जैसी परत छाई हुई थी। मां के पेट से बच्चे के बाहर आने के बाद उसकी प्लास्टिक जैसी चमड़ी में दरारें आ गई और खून निकलने लगा। जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर जिले के सीकरी निवासी महिला सिमरन पत्नी अमरीक के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे एरोड्रम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने मंगलवार शाम को बच्चे को जन्म दिया।

ALWAR WOMAN GAVE BIRTH TO STRANGE CHILD

इस विचित्र बच्चे को देखकर परिजन भी घबरा गए। इसके बाद देर शाम बच्चे को जयपुर जेके लोन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया इस तरह का केस लाखों में कोई एक होता है। ऐसे बच्चे को प्लास्टिक बेबी या कोलोडियन बेबी भी कहते हैं। यह कोलोडियन बीमारी से ग्रस्त है। यह अनुवांशिक बीमारी होती है। सही उपचार मिले तो धीरे धीरे ठीक होना भी सम्भव है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+