राजस्थान: घोड़ों के डांस और करतबों ने जीता लोगों का दिल, देखें वायरल वीडियो
प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मेले में घोड़ों की डांस प्रतियोगिता हुई, जिसमें 51 घोड़ों के नृत्य और करतब ने सबका मन मोह लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बता दें कि प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र के बम्बोरी गांव में गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में इन दिनों तीन दिवसीय मेला चल रहा है। मेले में 51 घोड़ों के नाच और करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मेला कमेटी के बगदीराम जणवा ने बताया कि पूजा अर्चना और घोड़ों को गुड़-चना खिलाने के बाद घोड़ों की पहली सवारी राव लव कुमार सिंह द्वारा करवाई गई।
इसके बाद राजशाही सवारी रावला से विभिन्न मार्ग से होते हुए गंगेश्वर महादेव मेला स्थल पर पहुंची, जहां घोड़ों के नाच और करतब ने मेलार्थियों का मन मोह लिया। हरीश सावलिया के घोड़े हंसराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य घोड़ों के मालिकों को भी प्रोत्साहन राशि और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। मेले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत मेले में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।












Click it and Unblock the Notifications