Rajasthan Holi Holiday: 3 या 4 मार्च कब है राजस्थान में होली की छुट्टी? सरकारी दफ्तरों और स्कूलों को पर अपडेट
Rajasthan Holi Holiday: राजस्थान में होली की छुट्टी को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ राज्यों में सरकारी अवकाश 3 मार्च को रहेगा और कुछ में 4 मार्च को छुट्टी है। पंचांग और आधिकारिक अवकाश सूची के अनुसार वर्ष 2026 में होली (रंगों वाली होली) 4 मार्च 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस बार 3 मार्च को होलिका दहन होगा। राजस्थान सरकार की ओर से दो दिनों की छुट्टी घोषित की जा सकती है। होलिका दहन के दिन आम तौर पर प्रतिबंधित अवकाश रहता है।
होली से एक दिन पहले 3 मार्च को होलिका दहन होगा। राज्य सरकार की वार्षिक अवकाश सूची के मुताबिक रंगों वाली होली के दिन यानी 4 मार्च को सरकारी अवकाश घोषित किया जाता है। ऐसे में राजस्थान के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अधिकांश सरकारी संस्थान 3 मार्च को बंद रहेंगे।

Rajasthan Holi Holiday: कुछ स्कूलों में होगी 4 दिन की छुट्टी
- हालांकि, कुछ निजी स्कूल और संस्थान स्थानीय प्रशासन या प्रबंधन के निर्णय के अनुसार 2 मार्च (होलिका दहन) से 4 मार्च और कुछ जगहों पर 1 से 4 मार्च तक तक लगातार छुट्टी होगी।
- अभिभावकों और कर्मचारियों को संबंधित संस्था से आधिकारिक सूचना जरूर जांच लेनी चाहिए।
- स्कूलों की छुट्टियों को लेकर अभिभावकों से अपील की गई है कि आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप और नोटिस का इंतजार करें।
Rajasthan Holi: कई शहरों में होते हैं बड़े आयोजन
राजस्थान में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है और इस दिन राज्यभर में रंग-गुलाल के साथ पारंपरिक उत्सव मनाया जाता है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा सहित विभिन्न शहरों में विशेष आयोजन होते हैं। कई स्थानों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन अतिरिक्त इंतजाम भी करता है। सरकारी बैंकों में भी 4 मार्च को अवकाश रहने की संभावना है।
हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। परिवहन सेवाओं में आंशिक बदलाव हो सकता है, इसलिए यात्रा से पहले समय-सारणी की पुष्टि करना उचित रहेगा। स्पष्ट रूप से कहें तो राजस्थान में वर्ष 2026 में होली की आधिकारिक छुट्टी 4 मार्च को रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications