Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्विटर पर ट्रोल हुईं उच्च शिक्षामंत्री, हिन्दी दिवस की शुभकामनाओं में कर दी हिंदी की गलती

जयपुर। बड़े पदों पर बैठे लोगों से छोटी-मोटी गलतियों की उम्मीद नहीं की जा सकती। वह भी जब कोई उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर बैठा हो। लेकिन राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण महेश्वरी के ऑफीशियल ट्विटर हेंडल से एक पोस्ट डाली गई, जिसमें अशुद्धियों की भरमार थी। पोस्ट डलते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई।

rajasthan higher education minister gets trolled after making mistakes on tweet

हुआ यूं कि राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण महेश्वरी के ऑफीशियल ट्विटर हेंडल से एक पोस्ट डाली गई, जिसमें हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। किरण महेश्वरी के ट्वि टर हेंडल से जारी हुई इस पोस्ट में 'लड़खड़ाती' और दो जगह 'शुभकामनाएं' जैसे शब्दों में अशुद्धि, वहीं हिन्दी को राज भाषा के बजाय 'राष्ट्र भाषा' लिखा गया था। जबकि भारत में राष्ट्र भाषा के रूप में कोई भाषा घोषित नहीं है। देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा होने के कारण संविधान में इसे राज भाषा में अन्य भाषाओं के साथ रखा गया है।

ये मैसेज अपलोड होने के साथ ही अशुद्धियों के कारण ट्रोल होने लगा गया। सोशल मडिया पर लोगों ने इस पोस्ट की बहुत हंसी उड़ाई। कुछ ने गम्भीर टिप्पणियां भी कीं। मजे की बात यह भी रही कि कई घंटों तक ये पोस्ट हटाई भी नहीं गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+