Rajasthan Heatwave: जैसलमेर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46°C पार, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट
Rajasthan Heatwave: राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जैसलमेर में बुधवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो अप्रैल महीने में पिछले 6 साल का सबसे ज्यादा तापमान है।
फलौदी, बीकानेर और गंगानगर जैसे शहरों में भी पारा 44 डिग्री से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल 2025 के लिए जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में रेड अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Update: जयपुर और अलवर में भी गर्मी बढ़ी
राजधानी जयपुर में भी तापमान में इजाफा देखने को मिला। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज हुआ, जो मंगलवार से एक डिग्री ज्यादा रहा। अलवर में पारा 39.2 डिग्री तक पहुंच गया।
पूर्वी जिलों में मौसम का बदलेगा मिजाज
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर समेत कई जिलों में अफ्टरनून के बाद धूलभरी आंधी, बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर बताया जा रहा है।
राजस्थान का तापमान अपडेट (बुधवार)
- जैसलमेर: 46°C
- फलौदी: 44.8°C
- गंगानगर: 44.3°C
- बीकानेर: 44.2°C
- जोधपुर: 43.2°C
- चित्तौड़गढ़: 43°C
- चूरू: 42.6°C
- जालोर: 42.3°C
- पाली: 41.7°C
- सिरोही: 41.3°C
- भीलवाड़ा: 41.1°C
राजस्थान हीटवेव: कब-कहां कैसा अलर्ट?
17 अप्रैल
रेड अलर्ट: जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर
ऑरेंज अलर्ट: नागौर, जालोर, चित्तौड़गढ़
येलो अलर्ट: पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, जयपुर, सीकर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं
18 अप्रैल
ऑरेंज अलर्ट: जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू
येलो अलर्ट: नागौर, जोधपुर, झुंझुनूं, सीकर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़
19 अप्रैल
येलो अलर्ट: गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, कोटा, बारां, झालावाड़












Click it and Unblock the Notifications