राजस्थान: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया नीमकाथाना का दौरा
भूदोली के समर्थन में आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नीम का थाना दौरे पर रहे। नीमकाथाना में उन्होंने सिरोही कोटडा पुराना बास ,दयाल का नांगल में सभाओं को संबोधित किया।
इस दौरान ग्रामीणों की ओर से हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जेजेपी पार्टी के प्रत्याशी रघुवीर सिंह तंवर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि, नीम का थाना से जेजेपी पार्टी से रघुवीर सिंह तंवर चुनाव लड़ रहे हैं।

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा की जिस तरीके से नीमकाथाना की जनता ने मन बनाया है में वे मानते हैं जेजेपी पार्टी से चुनाव लड़ रहे रघुवीर सिंह तंवर की ऐतिहासिक जीत होगी उन्होने कहा की नीमकाथाना में रघुवीर सिंह तंवर भूदोली को अपार जन समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि जननायक पार्टी 19 सीटों में से पहले नंबर पर जो सीट जीतेगी वह नीम का थाना सीट होगी। और जनता ने अब जो मन बनाया है वह बदलाव का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस कुशासन को इस माफिया राज को जनता वोट की चोट पर जवाब देने को तैयार हैं।इस दौरान उन्होंने रघुवीर सिंह तंवर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
इस दौरान विधायक अमरजीत ,सुमित राणा, अजित अंतिल ,कमलेश सैनी संजय मबलाना, सुरेंद्र घोला सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाद सूत्र: सद्दाम हुसैन, सीकर












Click it and Unblock the Notifications