Rajasthan Govt: रोडवेज एग्जाम और वीडीओ-हाउसकीपर परीक्षा 9 जुलाई को, छात्रों के लिए चलेगी फ्री में बस
जयपुर, 04 जुलाई। राजस्थान सरकार हर तरह से छात्रों की सुविधाओं का ख्याल रख रही है, इसलिए उसने राजस्थान रोडवेज और वीडीओ और हाउसकीपर परीक्षा 2022 एग्जाम के लिए छात्रों के लिए फ्री बस सेवा देने का ऐलान किया है। मालूम हो कि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन यानी कि 9 जुलाई को होनी है और अनुमान के मुताबिक इस परीक्षा के लिए करीब दो लाख लोगों ने फार्म भरा है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि छात्रों से कोई भी रोडवेज शुल्क नहीं लिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 28 से 30 जून तक आयोजित हुई लैब असिस्टेंट भर्ती एग्जाम के लिए छात्रों को फी रोडवेज सेवा का ऐलान किया था।
हाई स्टडीज के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी
मालूम हो कि इससे पहले गहलोत सरकार ने प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना शुरू की है जिसके तहत 200 छात्रों को 50 सिलेक्टेड संस्थानों में हाई स्टडीज के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जबकि इससे पहले गहलोत सरकार ने राज्य में विद्या संबल योजना लागू की थी, जिससे राजस्थान के प्राइवेट शिक्षक भी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में बतौर गेस्ट फेकल्टी पढ़ा पा रहे हैं और उन्हें इसके लिए वेतन भी मिल रहा है, सरकार का कहना है कि युवा अगर प्रगति करेंगे तो देश प्रगति करेगा इसलिए वो पूरी तरह से उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications