राजस्थान के 13 शहरों में फिर बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू, लागू रहेंगी ये सभी पाबंदियां

जयपुर। Night curfew extend in Rajasthan कोरोना महामारी के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। टीकाकरण अभियान का आज दूसरा दिन है। केंद्र से लेकर तमाम राज्य सरकारें लोगों से यही अपील कर रही हैं कि भले ही कोरोना की वैक्सीन आ गई हो, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल को अभी भी कड़ाई से पालन करना होगा। इसी दिशा में राजस्थान सरकार कोरोना को लेकर कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये साफ कर दिया है कि राज्य के अंदर नाइट कर्फ्यू में फिलहाल कोई ढील नहीं दी जाएगी।

Night curfew

15 जनवरी तक लागू था राजस्थान में नाइट कर्फ्यू

आपको बता दें कि राजस्थान में जयपुर समेत 13 शहरों में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। राजस्थान सरकार के इस फैसले से ये साबित होता है कि सरकार इस बीमारी को लेकर कितनी गंभीर है और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इससे पहले राज्‍य सरकार ने 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू सहित कोरोना से बचाव की अन्य गाइडलाइंस जारी की थीं। अब सरकार ने अगले आदेश तक इसको जारी रखने का फैसला लिया है।

इन शहरों में जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने ये आदेश जारी किया है। इसके तहत पहले की तरह रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। इन शहरों में जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू राजस्थान सरकार ने फिलहाल जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नौगार, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर जिले के शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू जारी रखने का आदेश जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+