Rajasthan: 7 लाख युवाओं को नौकरी का इंतजार, आचार संहिता की वजह से अटका 7 परीक्षाओं का रिजल्ट
Govt Job in Rajasthan 2024: पेपर लीक की वजह से चर्चा में रहने वाले राजस्थान में 7 लाख अभ्यर्थियों को 7 भर्ती परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार है।
इन सातों परीक्षाओं के परिणाम पेपर लीक की वजह से नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता की वजह से अटके हुए हैं।

राजस्थान की जिन सात परीक्षाओं के परिणाम का इंजतार हो रहा है, उनके जरिए 17 हजार 271 पद भरे जाने हैं। करीब सात लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान की भजन लाल शर्मा से कहा है कि चुनाव आयोग से अनुमति ली जाए। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि बोर्ड ने सात बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाई हैं। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी किया जाना है।
इन भर्तियों के परिणाम का इंतजार
- सूचना सहायक भर्ती: 2730 पदों पर यह परीक्षा 21 जनवरी को हुई थी, जिसमें लिए 1 लाख 45 हजार 334 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
- एएनएम भर्ती: 2058 पदों पर 3 फरवरी को परीक्षा हुई, जिसमें 18 हजार 816 ने आवेदन किया।
- सीएचओ भर्ती: पेपर लीक केस की वजह से निरस्त हुई सीएचओ परीक्षा पहले 19 फरवरी को हुई और फिर 3 मार्च को दुबारा हुई। 4494 पदों के लिए 92 हजार 49 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
- जीएनएम भर्ती: 1588 पदों पर यह परीक्षा भी 3 फरवरी को आयोजित की गई थी। 71 हजार 474 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
- कृषि पर्यवेक्षक भर्ती: 430 पदों पर 4 फरवरी को आयोजित परीक्षा में एक लाख 47 हजार 041 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
- कनिष्ठ लेखाकार भर्ती: 5190 पदों पर कनष्ठि लेखाकार और 198 पदों पर तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा हुई थी।
- संगणक भर्ती: 3 मार्च को हुए संगणक भर्ती परीक्षा में 583 पदों के लिए 1 लाख 80 हजार 127 ने भाग लिया।
More From
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications