अशोक गहलोत का बयान, खनन क्षेत्र के लिए जल्द बेहतर पॉलिसी लाएगी राजस्थान सरकार

जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार राज्य के खनन क्षेत्र में विकास के लक्ष्य से काम कर रही है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में खनिज का असीम भंडार है और अगर इसको सही तरह से उपयोग में लाया जाए तो न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश की तस्वीर बदल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही एक बेहतर खनिज नीति लाने की भी बात कही है।

Ashok gehlot

खनन क्षेत्र में राजस्थान को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध: राजस्थान सीएम

राजस्थान मुख्यमंत्री ने इस बारे में वेदांत समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के साथ खनिज क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए बात की। इस दौरान गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार खनन क्षेत्र में राजस्थान को आगे ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता, तकनीक, पारदर्शिता और निवेश के अनुकूल नीति को ध्यान में रखते हुए काम करेगी।

खनन क्षेत्र के लिए बेहतर नीति जल्द

उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज उत्खनन के लिए राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट का भी गठन किया गया है। सीएम ने इसके साथ यह भी कहा कि सरकार जल्द ही एक बेहतर खनिज नीति भी लानेवाली है, जिससे राज्य में खनन क्षेत्र में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। उन्होंने कहा, 'राज्य में एक प्रभावी अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे निवेशकों को हमारी नीतियों और निर्णयों के बारे में जानकारी मिल सके और वे विकास की यात्रा में हमारे सहयोगी बन सकें।'

खनन संबंधित समस्याओं के निपटारे के लिए बनाई जाएगी टास्क फोर्स

सीएम गहलोत ने इसके लिए वन विभाग, खनन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ एक टास्क फोर्स के गठन का भी निर्देश दिया। इस संयुक्त फोर्स को मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करना होगा और खनन से संबंधित मुद्दों के जल्द से जल्द निपटारे को सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री ने काफी जोर देकर कहा कि राज्य सरकार खनन क्षेत्र में राजस्थान को आगे बढ़ाने के लिए लगातार अहम फैसले ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+