7th Pay Commission: दिवाली का तोहफा, अक्टूबर की सेैलेरी में आएगा इतना वेतन

Recommended Video

    7th Pay Commission: वेतन बढ़ोतरी को लेकर सरकारी कर्मचारियो को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी | वनइंडिया

    जयपुर। राजस्थान सरकार अपने कर्मचारियों को दीवाली पर शानदार तोहफा देने जा रही है। राज्यकर्मियों को अक्टूबर की सैलेरी में 15% बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। पूर्वमुख्य सचिव डीसी सामंत कमेटी ने राज्य कर्मचारियों के लिए 7th Pay Commission की रिपोर्ट सोमवार को सरकार को सौंप दी है। सातवें वेतनमान में कर्मचारियों के वेतन में करीब 15 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए सातवें वेतनमान की घोषणा होगी। एक नवंबर को कर्मचारियों को जो वेतन मिलेगा वह 7वां वेतनमान होगा। भत्तों का निर्णय सरकार करेगी।

    7th pay commission

    7th Pay Commission

    8 लाख 54 हजार 119 को होगा फायदा

    8 लाख 54 हजार 119 को होगा फायदा

    कुल 8 लाख 54 हजार 119 अधिकारयों और कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ देने के लिए सरकार को 10,500 करोड़ रु. खर्च करने होंगे। सरकार से यह रिपोर्ट ग्रेड पे विसंगतियों को लेकर बनी कैबिनेट कमेटी के पास जाएगी। यहां से इसे अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। सरकार ने 23 फरवरी को पे कमेटी गठित की थी। उप सचिव (वित्त) डॉ. प्रेम सिंह चारण के अनुसार गठित की गई समिति में डीके मित्तल और एमपी दीक्षित (राजस्थान लेखा सेवा के पूर्व अधिकारी) को शामिल किया गया था। इस समिति को तीन महीने में सरकार को अपनी रिपोर्ट देनी थी लेकिन अब सितंबर में रिपोर्ट सौंपी जा रही है।

    नकद मिलेगा एरियर

    नकद मिलेगा एरियर

    एरियर इस बार कैश मिलेगा। सरकार के पास फिलहाल एरियर देने के पैसे नहीं हैं, इसलिए यह अगले साल से किश्तों में मिलेगा। पिछले पे कमीशनों में मिलने वाला एरियर का मोटा हिस्सा सरकार जीपीएफ में जमा करवाती थी। पहले माना जा रहा था कि रिपोर्ट मिलने के बाद 7वें वेतनमान को लागू करने में राज्य सरकार को करीब 2 से 3 महीन का समय लगा सकता है, फिलहाल संभावना है कि 19 अक्टूबर को दिवाली से पहले ही सरकार इसे लागू कर सकती है।

    डीए के नुकसान के बदले एक फिक्सेशन ज्यादा

    डीए के नुकसान के बदले एक फिक्सेशन ज्यादा

    केंद्र में सातवें वेतनमान की सिफारिशों में मूल वेतन को 2.57, 2.67 और 2.72 से गुण कर फिक्सेशन किया गया है। सामंत पे कमेटी ने एक जनवरी, 2016 को निर्धारित वेतन को आधार बनाकर ही सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपी हैं। इस अवधि में कर्मचारियों का डीए 125% था, लेकिन सिफारिशें एक जनवरी, 2017 से लागू होती हैं तो कर्मचारियों को अवधि तक बढ़ चुके 7% डीए की भरपाई के लिए एक फिक्सेशन ज्यादा दे सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+