Rajasthan: 1.33 करोड़ महिलाओं को Smart Phone देगी गहलोत सरकार, तीन साल तक इंटरनेट भी फ्री
जयपुर, 08 जुलाई। राजस्थान सरकार हर तरह से प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के विकास के लिए काम कर रही है। अपने इसी प्रयास के तहत अब गहलोत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब वो दिवाली से पहले 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्ट फोन देने जा रही है, वो भी इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ। इस बारे में टेंडर भी जारी किया गया है। आपको बता दें कि इस बारे में गहलोत सरकार ने अपने बजट में भी घोषणा की थी।

ये इंटरनेट कनेक्टिविटी पूरे तीन साल तक के लिए होगी, जिसका बिल गहलोत सरकार ही भरेगी। इस मोबाइल के जरिए राज्य की महिलाएं सरकार से सीधे संपर्क भी कर पाएंगी। वो अपनी शिकायतें और समस्याएं दोनों के बारे में सरकार से डायरेक्ट बात भी कर पाएंगी।
आपको बता दें कि इससे पहले गहलोत सरकार ने आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) की कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त साइकिलें देने का ऐलान किया था, सरकार ने कहा है कि 5800 छात्राओं को इस योजना के तहत साइकिल दी जाएगी। ये योजना कक्षा छह से आठ तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना
इससे पहले गहलोत सरकार ने प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना का ऐलान किया था। जिसके तहत वो बच्चे जो विदेश में पढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वो योग्य होते हुए भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं,अब उनकी मदद सरकार करेगी,तो वहीं इससे पहले उसने राज्य में विद्या संबल योजना भी लागू की है, जिसके तहत राजस्थान के अब प्राइवेट शिक्षक भी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में बतौर गेस्ट फेकल्टी पढ़ा पा रहे हैं और इसके लिए उन्हें वेतन भी मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications