Amarjeet Bishnoi: पत्नी की वजह से इटली में पकड़ा गया राजस्थान का गैंगस्टर अमरजीत सिंह , कब लाया जाएगा भारत
Amarjeet Singh Bishnoi: राजस्थान की रोहित गोदारा गैंग का अमरजीत सिंह बिश्नोई अपनी पत्नी की वजह इटली के सिसली शहर स्थित तरपानी से पकड़ा गया। उसे इटली की पुलिस ने राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की सूचना पर अरेस्ट किया गया है। अब भारत लाने की तैयारी चल रही है।
गैंगस्टर अमरजीत सिंह बिश्नोई बीकानेर जिले के बीछवाल का रहने वाला है। इटली में अमरजीत का सुराग पुलिस को उसकी पत्नी सुधा कंवर के जरिए मिला। हुआ यह कि सीकर जिला मुख्यालय पर राजू ठेहट की हत्या के बाद सीकर पुलिस ने अमरजीत सिंह बिश्नोई की पत्नी सुधा कंवर को अरेस्ट कर जेल भिजवाया था। कुछ दिन बाद वह जमानत पर बाहर आ गई थी और फिर सुधा कंवर दुबई चली गई थी।

उधर, अमरजीत सिंह बिश्नोई भी फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाकर दुबई व साइप्रस होते इटली चला गया था, मगर वह दुबई में रह रही पत्नी के लगातार सम्पर्क में था। शातिर इतना था कि पत्नी व भारत में अपनी गैंग के सदस्यों को फोन करने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन तक बदल ले रहा था। ऐसे में राजस्थान पुलिस को उसका पता लगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया कि अमरजीत बिश्नोई पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ है। उसके खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थाना इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास डकैती के मामले दर्ज हैं। वह सीकर के गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड और हरियाणा के कुरूक्षेत्र में सचिन गोधा हत्याकांड में संदिग्ध वांछित है। उसने ठेहट के हत्यारों को हथियार मुहैया करवाए थे।

3 दिसम्बर को 2022 को सीकर जिला मुख्यालय पर गैंगस्टर राजू ठेहट की उसके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजू ठेहट की हत्या से पहले ही अमरजीत सिंह दुबई भाग गया था। ऐसे में उसकी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए अमरजीत सिंह की पत्नी को सीकर पुलिस ने 6 दिसंबर को अरेस्ट किया। फिर जमानत पर बाहर दुबई चली गई थी।
सीकर पुलिस ने अमरजीत सिंह दुबई में पकड़ने की प्लानिंग बनाई। लेकिन, वह अक्टूबर 2023 में दुबई से इटली गया। इटली के सिसली शहर स्थित तरपानी में रहने लगा। इस दौरान वह पत्नी को दुबई में छोड़ गया और उससे लगातार बातें करता था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स लगातार उसकी लोकेशन ट्रैस करने में लगी हुई थी। जुलाई 2024 में सफलता मिली। 8 जुलाई को उसे स्थानीय पुलिस के हाथों अरेस्ट करवा दिया।
राजस्थान के गैंगस्टर को इटली में पकड़ने के लिए डीआईजी योगेश यादव, एएसपी विद्याप्रकाश, नरोत्तम लाल वर्मा, सिद्धांत शर्मा, राजेश मलिक, उप अधीक्षक कमल पुरी, निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, सुनील जांगिड़, कमिश्नरेट के निरीक्षक मनीष शर्मा, कांस्टेबल कुलदीप सिंह की टीम ने मेहनत की।












Click it and Unblock the Notifications