राजस्थान: जयपुर के मैरिज लॉन में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर
जयपुर। राजस्थान के एक मैरिज लॉन में भीषण आग लग गई है। घटना जयपुर के जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज की है। जानकारी के मुताबिक आग इतनी भयानक है कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां इसे बुझाने की कवायद में जुटी हैं। आग क्यों और कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। हालांकि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मी जुटे हुए हैं। गनीमत यही है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पूरा मामला गुरुवार दोपहर का है जब जयपुर के जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक ये आग एक मैजिक लॉन में लगी है जहां शादी समारोह के कार्यक्रम होते हैं। एंटरटेनमेंट पैराडाइज में लगी आग कितनी भयानक थी तस्वीर देख कर समझा जा सकता है।
पूरा मामला दोपहर करीब 3 बजे का है। जानकारी के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। करीब दो घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। फिलहाल आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications