राजस्थान : स्कूटी से स्कूल जा रही टीचर पर गिरा बिजली का तार, लोगों के सामने मौके पर ही जिंदा जली

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्कूटी पर जा रही एक टीचर पर बिजली का तार गिर गए, जिससे टीचर मौके पर ही जिंदा जल गई। वहीं, स्कूटी पर भी जलकर राख हो गई। करंट की चपेट में आने के बाद टीचर तड़प तड़पकर जिंदा जलती रही, मगर मौके पर मौजूद लोग उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

Rajasthan : electric wire fell on teacher going from scooty, burnt alive on the spot in front of people

जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा के बागीदोरा की रहने वाली टीचर पीमल पाटीदार गुरुवार सुबह करीब दस बजे स्कूटी पर सवार होकर नोगामा में नदी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के वक्त हल्की बारिश हो रही थी। इस वजह से सड़क गिली थी। सड़क पर करंट फैलने के डर से बचाने के लिए कोई व्यक्ति नजदीक नहीं जा पाया। फिर लोगों को बिजली कार्यालय में फोन करके बिजली की आपूर्ति बंद करवाई और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और टीचर के शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+