Rajasthan Elections 2023: आम आदमी पार्टी कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी, 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट्स की तीसरी सूची रविवार को जारी की। इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में 23 और दूसरी में 21 नामों का ऐलान किया था।'आप' ने यहां अब तक कुल 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने तीसरी सूची में अलवर ग्रामीण, पुष्कर, डीडवाना समेत कुल 16 सीटों पर अपने उम्मीवारों के नामों का ऐलान किया है।
रविवार (29 अक्टूबर) को जारी आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में सादुलशहर, करनपुर, सूरतगढ़, पीलीबंगा, आदर्श नगर, अलवर ग्रामीण, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़, कठूमर, टोडाभीम, पुष्कर, डीडवाना, डेगाना, नवां, असींद, बूंदी और अंता सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इन सीटों के लिए पार्टी ने जो नाम घोषित किए हैं, वो क्रमश: इस प्रकार हैं- गुरुविंदर कौर बरार, प्रो. सुखविंदर सिंह, लीलाधर स्वामी, वीरेंद्र मेघवाल, उमर दराज, महावीर प्रसाद राजोरिया, नंदलाल मीना, सुनील बैरवा, आशाराम मीणा, अक्षयराज, राम निवास रायल, गणेश मीणा, गजेंद्र सिंह, राना खान, किशन लाल मीणा और ओम गोचर का नाम शामिल है।

इससे पहले आप ने शनिवार को 21 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम के साथ दूसरी सूची जारी की थी। पार्टी ने बीकानेर पश्चिम से मनीष शर्मा, रतनगढ़ से डॉ. संजू बाला, सीकर से झाबर सिंह खीचड़, शाहपुरा से रामेश्वर प्रसाद सैनी को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। जबकि चौमू सीट से हेमन्त कुमार कुमावत, सिविल लाइंस से अर्चित गुप्ता, बस्सी (ST) सीट से रामेश्वर प्रसाद जंड, बहरोड़ सीट से एडवोकेट हरदान सिंह गुज्जर को प्रत्याशी बनाया गया है. रामगढ़ से विश्वेन्द्र सिंह, नदबई से रोहिताश चतुवेर्दी, करौली से हीना फ़िरोज़ बेग, वहीं सवाई माधोपुर से मुकेश भूप्रेमी को प्रत्याशी बनाया गया। खंडार (एससी) से मनफूल बैरवा, मारवाड़ जंक्शन से नरपत सिंह, बाली से लाल सिंह, जोधपुर से रोहित जोशी, सांचोर से राम लाल विश्नोई, शाहपुरा से पूरणमल खटीक, पीपलदा से दिलीप कुमार मीना, छाबड़ा से आर.पी.मीना पूर्व आईआरएस , खानपुर से दीपेश सोनी प्रत्याशी बनाए गए।












Click it and Unblock the Notifications