Rajasthan Election Result: देवली-उनियारा उपचुनाव में SDM को थप्‍पड़ नरेश मीणा ने मारा, बाजी भाजपा ने मारी

Rajasthan Election Result News: राजस्‍थान उपचुनाव 2024 में देवली-उनियारा सीट पर एसडीएम को थप्‍पड़ भले ही नरेश मीणा ने मारी था, मगर चुनावी बाजी भाजपा ने मारी है। थप्पड़ कांड के आरोपी व कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने तो देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस की ही सियासी फिजां बिगाड़ दी।

टोंक जिले में देवली-उपचुनाव 2024 में 23 नवंबर को मतगणना हुई। सुबह 8 बजे से शुरू काउंटिंग की तस्‍वीर दोपहर तक साफ हो गई। सभी 20 राउंड की मतगणना में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर (Rajendra Gurjar BJP) ने 100259 वोट हासिल किए। निर्दलीय प्रत्‍याशी नरेश मीणा (Naresh Meena) को 59345 वोट मिले। राजेंद्र गुर्जर की लीड 40914 वोट रही। 31228 वोट लेकर कांग्रेस के कस्‍तूर चंद तीसरे स्‍थान पर रहे।

Deoli-Uniyara Election Result naresh Meena

गांव समरावता के बूथ पर एसडीएम को थप्‍पड़

13 नवंबर को देवली-उनियारा सीट पर मतदान हो रहा था तब नगर फोर्ट तहसील के गांव समरावता के एक मतदान केंद्र पर निर्दलीय प्रत्‍याशी की सेक्‍टर मजिस्‍ट्रेट मालपुरा एसडीएम अमित कुमार चौधरी से कहासुनी हो गई थी। तब नरेश मीणा ने उपखंड अधिकारी अमित कुमार चौधरी के थप्‍पड़ दिया था। देवली-उनियारा में 65.32 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

नरेश मीणा ने जेल से जाना चुनाव परिणाम

देवली-उनियारा उपचुनाव में एसडीएम के थप्‍पड़ मारने के अगले दिन पुलिस ने आरोपी नरेश मीणा को अरेस्‍ट कर लिया था। न्‍यायालय में पेश करके 14 दिन के लिए जेल भिजवाया था। इस बीच 23 नवंबर को मतगणना हो गई। ऐसे में नरेश मीणा ने अपना चुनाव परिणाम जेल की सलाखों के पीछे रहते हुए जाना।

राजेंद्र गुर्जर ने कांग्रेस से छीन ली सीट

देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर ने कांग्रेस के हाथ से 'अपनी' सीट वापस ले ली। दरअसल, साल 2018 में राजेंद्र गुर्जर ने देवली-उनियारा में जीत दर्ज की थी। फिर साल 2023 में कांग्रेस के पूर्व आईपीएस हरीश चंद मीणा ने जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव 2024 में हरीश चंद मीणा टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद बने गए। ऐसे में देवली-उनियारा में उपचुनाव हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+