Voter Turnout Rajasthan 2023: इन 23 सीटों पर पुरुषों से ज्‍यादा वोट दे गईं महिलाएं, BJP-कांग्रेस में फायदा किस

Rajasthan Vidhansabha Election 2023 Voting: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 'आधी आबादी' ने पूरा योगदान दिया है। पूरे चुनाव में 199 सीटों में से 23 सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं ने ज्‍यादा वोट दिए हैं।

राजस्‍थान में महिलाओं मतदाताओं की वोटिंग के मामले में पोकरण आगे रहा है। यहां पर कुल 1 लाख 4 हजार 836 मतदाताओं में से 88.23 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले हैं।

Rajasthan election result 2023

विशषेज्ञों की मानें तो राजस्‍थान में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ने की वजह महिला सुरक्षा हो सकती है। महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत बढ़ने की एक वजह यह भी हो सकती है कि चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही महिलाओं से जुड़ी कई लोक लुभावनी घोषणाएं की हैं।

इन सीटों पर पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

फतेहपुर - 10.61 प्रतिशत
मंडावा - 10.04 प्रतिशत
लक्ष्‍मणगढ़ - 9.31 प्रतिशत
दांतारामगढ़ -6.09 प्रतिशत
ब्‍यावर - 3.61 प्रतिशत
लाडनूं - 7.87 प्रतिशत
डीडवाना -7.75 प्रतिशत
सोजत - 3.46 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्‍शन -5.81 प्रतिशत
बाली -6.44 प्रतिशत
आहोर -7.14 प्रतिशत
सिरोही -6.43 प्रतिशत
खैरवाड़ा -4.48 प्रतिशत
सलूम्‍बर -3.47 प्रतिशत
धरियावाद -3.28 प्रतिशत
डूंगरपुर -1.86 प्रतिशत
आसपुर -6.94 प्रतिशत
सागवाड़ा -9.47 प्रतिशत
गढ़ी -5.09 प्रतिशत
बांसवाड़ा -0.66 प्रतिशत
भीम -9.33 प्रतिशत
कुंभलगढ़ -4.98 प्रतिशत
आसींद -2.03 प्रतिशत

महिलाओं के वोटों से किसको फायदा?

16वीं विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ है। राजस्‍थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत के कारण वहां पर चुनाव टाल दिए गए। ऐसे में 199 सीटों पर वोट पड़े। महिलाओं के वोट बढ़ने से भाजपा-कांग्रेस या अन्‍य किस पार्टी को फायदा हुआ, इसका पता 3 दिसंबर को मतगणना से चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+