Rajasthan Election Result 2023: मतगणना से पहले CM गहलोत ने कांग्रेस वॉर रूम में बुलाई अहम बैठक

Rajasthan Congress Big Meeting: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में सुबह 3 दिसंबर को मतगणना होगी। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं। इस बीच राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस वॉर रूम में पहुंचे और कांग्रेस नेताओं के साथ अहम बैठक में हिस्‍सा लिया।

दरअसल, मतदान के बाद से यह खबरें आने लगी थी कि कांग्रेस की सरकार जा रही है। भाजपा की सरकार बन रही है। इस बीच 30 नवंबर को एग्जिट पोल आए और दस में से 3 एग्जिट पोल ने यह अनुमान जारी किया कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार भी बन सकती है।

Rajasthan Assembly Election 2023

एग्जिट पोल से पहले दिन में खुद सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में एग्जिट चाहे जैसे भी आए। सर्वे कुछ भी कहे। मीडिया रिपोर्ट कैसी भी हो। वे दावे से कह सकते हैं कि उनकी सरकार वापस आ रही है।

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद से अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद डोटासरा समेत कई बड़े नेताओं ने जयपुर में डेरा डाल रखा है। शुक्रवार को भी जयपुर में कांग्रेस के वॉर रूम में बैठकें हुई हैं। मतगणना से पहले कांग्रेस नेता जीत सकने वाले निर्दलीय व बागी उम्‍मीदवारों से भी सम्‍पर्क साध रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+