Rajasthan: कौन हैं कांतिलाल रोत, जिसने चुनाव लड़ने के लिए जनता से मांगे पैसे, हैरान कर देगी कुल संपत्ति
Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव 2023 में नामांकन वापसी के साथ ही सभी 200 विधानसभा सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। 490 नामांकन वापस लेने के बाद अब चुनावी रण में 1875 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रमुख दल भाजपा कांग्रेस के अलावा अन्य दल के प्रत्याशी भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अलग अलग दांव-पेंच लगा रहे हैं।
राजस्थान चुनाव में कई रोचक किस्से भी सामने आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही अजब गजब मामला डूंगरपुर जिले से आया है, जहां एक प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने के लिए जनता से ही पैसे मांग लिए। इस प्रत्याशी का नाम कांतिलाल रोत हैं, जो भारतीय आदिवासी पार्टी की टिकट पर डूंगरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मांगी आर्थिक मदद
भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रत्याशी कांतिलाल रोत डूंगरपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कांतिलाल ने सोशल मीडिया पर एक आर्थिक मदद को लेकर पोस्ट डाल दी जिसके बाद से उनकी चर्चा होने लगी। ना सिर्फ चर्चा, बल्कि कुछ लोगों ने ट्रोल भी कर दिया। दरअसल, कांतिलाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, साथियों... ''मैं डूंगरपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी कांतिलाल पिछले 20 वर्षों से आदिवासी, अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ों के लिए लड़ता आ रहा हूं। इस संघर्ष को जारी रखने के लिए मुझे आपसे आर्थिक सहयोग की जरूरत है। आप इसमें सहभागी बनें।'' इस पोस्ट के साथ कांतिलाल ने बैंक अकाउंट की डिटेल भी शेयर की। जिसके बाद कुछ लोगों ने कांतिलाल की सहायता करने की बात कही तो कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कांतिलाल रोत के पास कितनी संपत्ति है?
कांतिलाल रोत डूंगरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनको भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने अपना उम्मीदवार बनाया है।कांतिलाल इससे पहले बीटीपी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वो तीसरे नंबर पर रहते हुए हार गए थे। कांतिलाल रोत ने नामांकन के साथ चुनावी शपथ पत्र दिया, जिसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का उल्लेख किया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, कांतिलाल रोत के पास सिर्फ कुल संपत्ति 4 लाख 86 हजार 130 रुपए की है। बावजूद इसके वह चुनावी रण में उतरकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications