शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को लगाई फटखार

rajasthan news: राजस्थान में भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज जयपुर में सांगानेर, चाकसू और शिवदासपुरा क्षेत्रों की सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा अधिकारियों को बिना अनुमति अवकाश पर रहने पर जमकर फटखार लगाई। और अधिकारियों को निर्देश जारी कर ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

rajasthan-education-minister-madan-dilwar-today-conducted-a-surprise-inspection-of-government-school

मंत्री मदन दिलावर ने निर्देशित करते हुए कहा कि "कोई भी शिक्षक स्वेच्छा से बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश पर नहीं रहे, सभी विद्यालयों में लागू हो ऐसी व्यवस्था"

जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को सांगानेर, चाकसू और शिवदासपुरा क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

स्कूलों के निरीक्षण के दौरान मंत्री मदन दिलावर ने विद्यालयों में अध्यापकों की मौके पर उपस्थिति की जांच की और स्कूल परिसर में स्वच्छता और शौचालयों की साफ-सफाई के बारे में विशेष निर्देश दिए है।

मंत्री दिलावर ने विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में कोई भी शिक्षक स्वेच्छा से बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश पर नहीं रहे।

इस व्यवस्था को प्रदेश के सभी विद्यालयों में लागू करने के के लिए आदेश जारी करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक शाला दर्पण पोर्टल पर केवल आवेदन करके अवकाश पर नहीं रहे।

सभी संस्था प्रधान अवकाश के प्रकरणों में ऑनलाइन स्वीकृति जारी करें, उसके बाद ही कोई शिक्षक अवकाश पर जाए, यह व्यवस्था सभी स्कूलों में सुनिश्चित की जाए।

मंत्री दिलावर ने इस दौरान अधिकारियों को विद्यालयों में लगे एक्सेस टीचर्स की सूचना भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जो स्वीकृत पदों के अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कलक्टर, एसडीएम या सीईओ कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षकों को कार्य मुक्त कराने के भी निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने सांगानेर में शहीद पुनीत नाथ दत्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक-एक शिक्षक की रजिस्टर से उपस्थिति जांच की। वहीं विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संस्था प्रधान को जेडीए और नगर निगम से समन्वय करते हुए विद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने श्रीराम की नांगल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत, उप स्वास्थ्य केन्द्र और आईटी केन्द्र का निरीक्षण किया और इस दौरान शिक्षकों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि आगे से कहीं भी स्वच्छता में कमी रही तो जिम्मेदार कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

आइटी केन्द्र में सरपंच और ग्राम सेवक को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से वार्ड पंच और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मीटिंग ले और ग्राम पंचायत के विकास से सम्बंधित कार्यों के प्रकरणों के समयबद्ध पर निस्तारण पर चर्चा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+