Rajasthan Paper Leak: शिक्षामंत्री का बड़ा खुलासा, जानिए कौन हैं गोविंद सिंह, जो बिकवा रहे थे भर्तियों के पेपर

Rajasthan Madan Dilwar News: प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पेपर लीक से लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के सरकारी सिस्टम को लेकर लगातार हमलावर है।

आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर सियासी बयान देकर कांग्रेस को लोकसभा चुनावों से पहले चारों खाने चित कर दिया।

rajasthan-education-minister-madan-dilawars-statement-on-congress-state-president-dotasara-he-was

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को मैं कुछ नहीं कह सकता, डोटासरा जी तो सरकारी पेपर ही बिकवा देते थे। 'चूहों की रखवाली बिल्ली' से करवाते थे'।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सीकर जिले के गांव माजीपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के कार्यक्रम में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया।

मंत्री ने कहा कि हमने लागू किया है कि बच्चों के जितने नंबर सेशनल परीक्षा में आएंगे उसके आधे अगर लिखित परीक्षा में नहीं आए तो संबंधित सब्जेक्ट के टीचर से पूछताछ होगी और उसे नोटिस दिया जाएगा।

अगर टीचर ने नोटिस का संतोष पूर्ण जवाब नहीं दिया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में टीचर की नौकरी भी जा सकती है।

दिलावर ने कहा कि कोई भी टीचर स्कूल में पूजा-पाठ और नमाज नहीं करेगा। अगर कोई टीचर ऐसा करता पाया जाता है तो उसे गैर हाजिर माना जाएगा।

अगर इसके बावजूद भी वह टीचर नहीं मानता है तो उसे निलंबित किया जाएगा। फिर भी नहीं मानता है तो उसे बर्खास्त किया जाएगा। इस बात की अच्छे से पालना होनी चाहिए।

सरकार टीचरों को पैसा देती है, सैलरी देती है, लेकिन वह काम नहीं करते। रही बात भगवान की तो भगवान तो ब्रह्म मुहूर्त में ही खुश होते हैं।

मंत्री मदन दिलावर ने फिर दुराचारी शिक्षकों को चेताते हुए कहा कि अगर सरकारी स्कूल का कोई भी टीचर छेड़छाड़ या रेप के केस में पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाया जाता है।

उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। उस टीचर की संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा। हमने सरकार के सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

अगर तीन-चार साल में किसी भी टीचर ने ऐसी घटनाएं की हैं तो उनकी संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जाए।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बच्चों को सूर्य नमस्कार करते हुए देखकर टीचर्स को सूर्य नमस्कार सही ढंग से करने और मंत्रों का उच्चारण करने के बारे में भी बताया।

मंत्री ने बच्चों, टीचर्स और मौजूद लोगों को सूर्य नमस्कार के तरीके बताए और खुद सूर्य नमस्कार करके दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+