राजस्थान दिवस 2025 पर सप्ताह भर चलेंगे विशेष कार्यक्रम, भजनलाल सरकार देगी ये सौगातें
Rajasthan Diwas: राजस्थान की भाजपा सरकार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च 2025) को राजस्थान दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने जा रही है। राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए, राज्य के गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित करने की घोषणा की है। इस मौके पर राजस्थान फेस्टिवल का आयोजन होगा, जिसमें संभागीय और जिला स्तर पर अनेक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी।
राजस्थान दिवस 2025 के मौके पर करीब 5,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम प्रोजेक्ट शामिल होंगे। वहीं, राजस्थान सरकार औद्योगिक प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' आयोजित कर रही है। इस समिट के तहत 3 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने की योजना है।

रोजगार और युवा सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस पर रोजगार उत्सव की घोषणा की है, जिसके तहत युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा, सरकार जल्द ही 'कौशल नीति' और 'युवा नीति' लागू करने जा रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।
0
राजस्थान दिवस के मौके पर सरकार किसानों के लिए विशेष योजनाओं की सौगात देने जा रही है। किसान उत्पादक संगठनों का मेला आयोजित होगा और किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान राशि और स्वामित्व पट्टे वितरित किए जाएंगे। महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें लाड़ो प्रोत्साहन योजना, स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता, स्कूटी और इंडक्शन कुकटॉप वितरण जैसी पहलें शामिल हैं। इसके अलावा, विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना के तहत छात्राओं को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
Rajasthan Day 2025 : संस्कृति और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
राज्य सरकार इस अवसर को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का अवसर भी बना रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, निवेश उत्सव, एडवेंचर टूरिज्म, हाइकिंग, ट्रैकिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसे आकर्षक आयोजन भी किए जाएंगे।
राजस्थान दिवस 2025: एक नए युग की शुरुआत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि राजस्थान दिवस सिर्फ एक परंपरागत उत्सव नहीं होगा, बल्कि यह राज्य के विकास और जनकल्याण के नए युग की शुरुआत करेगा। सरकार की ये योजनाएं प्रदेश की समृद्धि और आत्मनिर्भरता को और मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।












Click it and Unblock the Notifications