'ये है राजस्थान का गीत, कांग्रेस की फिर से जीत', CM अशोक गहलोत ने कांग्रेस की गारंटी का शेयर किया गीत
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी 7 गारंटी दी है। राजस्थान में कांग्रेस फिर से अपनी सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए उन्होंने जनता से कई वादे किए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की 7 गारंटी की एक गीत एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ये है राजस्थान का गीत, कांग्रेस की फिर से जीत।

गीत की शुरुआत है.. काम किया दिल से, राजस्थान में कांग्रेस फिर से
राजस्थान में मिला सबको अपना हक
इस बात पर किसी को ना शक
घर का सिलेंडर दिया आधे दाम में
100 यूनिट बिजली फ्री राजस्थान में
किसानों को 2000 यूनिट बिजली फ्री राजस्थान में
म्हारो पधारो देश राजस्थान में
इसके साथ ही चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की गारंटी दी है। वहीं, अन्नपूर्णा फूड पैकेट, फ्री राशन का भी जिक्र किया है।












Click it and Unblock the Notifications