राजस्थान : जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में बनेगी विधानसभा सत्र की रणनीति, रात को होगी बैठक

जैसलमेर। राजस्थान के सियासी संकट को एक माह होने वाला है। फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार​ गिरेगी या बचेगी। तस्वीर अभी धुंधली है। विधायकों की बाड़ाबंदी भी जारी है। पहले जयपुर और अब जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में विधायक डेरा जमाए हैं। होटलों में ही विधायकों के तीज-त्योहार बीते हैं।

Rajasthan Congress MLA in Suryagarh Hotel, Today Important Meeting of MLAs

14 अगस्त को राजस्थान विधानसभा सत्र होना है। विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान राज्यपाल तक आमने-सामने हो गए थे। अब सप्ताहभर बाद प्रस्तावि​त राजस्थान विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाए जाने लगी है। जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में गुरुवार रात आठ बजे विधायकों की बैठक होनी है, जिसमें आगामी विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिरकत करेंगे। वे शाम को जयपुर से जैसलमेर आएंगे। हालांकि सीएम के जैसलमेर दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+