Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची की डेट फाइनल, CM गहलोत ने बताया कि कब मिलेंगे टिकट?

Rajasthan Congress Candidates Name: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 41 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। अब हर किसी को कांग्रेस प्रत्‍याशियों की सूची का इंतजार है। सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि 18 अक्‍टूबर तक राजस्‍थान प्रत्‍याशियों की टिकट फाइनल हो जाएंगी।

राजस्‍थान में कांग्रेस अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची कब जारी करेगी के सवाल के जवाब में राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्‍थान की टिकटों के लिए अभी प्रक्रिया चल रहा है। 18 अक्‍टूबर के आस-पास केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुरू होगी।

Rajasthan Congress first list

सीईसी की बैठक में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इधर, सोमवार को भाजपा ने पहली सूची जारी करते हुए सात मौजूदा सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा की पहली सूची की 41 सीटों में ज्‍यादातर वो सीटें हैं, जहां भाजपा कमजोर है। इन सीटों पर भाजपा को पिछले कई चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पहली सूची में इन सीटों को शामिल करने का मकसद यह है कि इन पर भाजपा प्रत्‍याशियों को चुनाव प्रचार के लिए अधिक समय मिल सके।

राजस्‍थान में कुल 5.26 करोड़ मतदाता

राजस्‍थान के कुल 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाताओं में से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 965 पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 694 महिला मतदाता हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए 100 साल से ज्‍यादा उम्र के मतदाताओं की संख्‍या 17 हजार 241 है। उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में इस बार 90 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 22 लाख मतदाता 18 से 19 साल की उम्र के हैं।

पुरुषों के मुकाबले 80 हजार महिला मतदाता ज्‍यादा जुड़ी हैं। साल 2018 में मतदाताओं की संख्‍या 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार 740 थी जो साल 2023 में बढ़कर 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 442 हो गई है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सबसे ज्‍यादा वोटर 4 लाख 20 हजार 712 मतदाता जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम मतदाता 1 लाख 91 हजार 564 जयपुर की किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+