राजस्थान के सीकर में ट्रक से भिड़ी स्कूल बस, 30 बच्चे घायल
राजस्थान के सीकर में ट्रक से भिड़ी स्कूल बस, 30 बच्चे घायल
सीकर। राजस्थान के सीकर में सड़क दुर्घटना में 30 स्कूली बच्चे जख्मी हो गए। बुधवार को हादसा उस समय हुआ जब स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही बस ट्रक से भिड़ गई। सीकर के मकखेरा गांव के पास हुए इस हादसे में 30 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायल छात्र-छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के मुताबिक को सभी बच्चों की हालत खतरे के बाहर है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इसको बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस और आम लोगों ने मिलकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।














Click it and Unblock the Notifications