भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के CM, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Rajasthan CM Oath Reactions LIVE:भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान सीएम पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम पहुंचे , तो वहीं राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी इस समारोह का हिस्सा बने।

Oath Ceremony LIVE

शपथ ग्रहण समारोह आज रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हाल के बाहर हुआ। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Dec 15, 2023, 1:21 PM IST

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।
Dec 15, 2023, 1:19 PM IST

भजनलाल शर्मा बने मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा ब्राह्मण हैं,33 साल बाद राजस्थान में कोई ब्राह्मण मुख्यमंत्री बना है।
भजनलाल शर्मा बने मुख्यमंत्री
Dec 15, 2023, 1:17 PM IST

भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी ली शपथ
Dec 15, 2023, 1:11 PM IST

प्रेम चंद बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।
Dec 15, 2023, 1:09 PM IST

डिप्टी सीएम पद की शपथ

दीया कुमारी ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।
Dec 15, 2023, 1:08 PM IST

33 साल बाद कोई ब्राह्मण बना राजस्थान का मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा बने मुख्यमंत्री, 33 साल बाद कोई ब्राह्मण बना राजस्थान का मुख्यमंत्री।
Dec 15, 2023, 1:05 PM IST

भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के CM पद की शपथ

भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के CM पद की शपथ, देखें Video
Dec 15, 2023, 1:02 PM IST

समारोह स्थल पर पीएम मोदी

जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें सीधी तस्वीरें
Dec 15, 2023, 12:58 PM IST

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा समारोह स्थल पहुंचे

राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे।
Dec 15, 2023, 12:50 PM IST

डिप्‍टी CM दीया कुमारी के महल में सारा...

Sara in Jaipur: राजस्‍थान की डिप्‍टी CM दीया कुमारी के महल में खास दोस्‍त के साथ घूमती दिखीं सारा तेंदुलकर
Dec 15, 2023, 12:49 PM IST

आज है भजनलाल शर्मा का जन्मदिन

BhajanLal Sharma Oath Ceremony: 56वें बर्थडे पर 14वें CM के रूप में शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, जानें 10 चुनौतियां
Dec 15, 2023, 12:47 PM IST

काफी अमीर हैं राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा

Bhajanlal Sharma Net Worth: काफी अमीर हैं राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा,जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
Dec 15, 2023, 12:46 PM IST

जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी की प्रेम कहानी

जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी को हुआ था महल के चार्टर्ड अकाउंटेंट से प्यार, खुद बताया था शादी का सच
Dec 15, 2023, 12:45 PM IST

कौन हैं भजनलाल शर्मा?

कौन हैं भजनलाल शर्मा, जो बनने जा रहे हैं राजस्‍थान के नए CM, वसुंधरा और राज्यवर्धन को रेस से किया आउट
Dec 15, 2023, 12:41 PM IST

समारोह में पहुंचे दिग्गज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं।
Dec 15, 2023, 12:30 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर पहुंचे

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
Dec 15, 2023, 12:28 PM IST

जयपुर हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे
Dec 15, 2023, 12:17 PM IST

दोपहर 1 बजे लेगें भजनलाल शर्मा शपथ ग्रहण

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के तौर पर दोपहर 1 बजे भजनलाल शर्मा शपथ ग्रहण करने वाले हैं।
Dec 15, 2023, 12:10 PM IST

उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

आज दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Dec 15, 2023, 12:09 PM IST

पूर्व सीएम अशोक गहलोत पहुंचे

भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पहुंचे।
Dec 15, 2023, 12:04 PM IST

भजन लाल शर्मा ने धोए माता-पिता के पैर, देखें Video

CM Bhajan Lal Sharma: 'पुत्र हो तो ऐसा...', भजन लाल शर्मा ने धोए माता-पिता के पैर, देखें Video
Dec 15, 2023, 12:03 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर पहुंचे

भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
Dec 15, 2023, 11:37 AM IST

सभी को शुभकामनाएं देता हूं...

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य का कहना है कि 'आज राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी, मैं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।'
Dec 15, 2023, 10:58 AM IST

भजनलाल शर्मा ने अपने पिता के पैर धोए

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने पिता के चरण धोए।
Dec 15, 2023, 10:56 AM IST

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर पहुंचे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।
Dec 15, 2023, 10:55 AM IST

'जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया'

राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी ने कहा कि 'जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया,मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं, राज्य का विकास होना चाहिए।'
Dec 15, 2023, 10:38 AM IST

जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
Dec 15, 2023, 10:17 AM IST

पीएम मोदी की गारंटी को पहुंचाएंगे

शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, "मैंने संतों, गुरु जी का आशीर्वाद लिया, हम पीएम मोदी की गारंटी को राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएंगे।"
Dec 15, 2023, 10:08 AM IST

आचार्य मृदुल शास्त्री से आशीर्वाद लिया

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले आचार्य मृदुल शास्त्री जी का आशीर्वाद लिया।
Dec 15, 2023, 10:03 AM IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत जयपुर पहुंचे

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+