Sara in Jaipur: राजस्‍थान की डिप्‍टी CM दीया कुमारी के महल में खास दोस्‍त के साथ घूमती दिखीं सारा तेंदुलकर

Sara Tendulkar in City Place Jaipur: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर स‍चिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं। सारा हाल ही जयपुर घूमने आईं।

सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जयपुर ट्रिप की कुछ तस्‍वीरें शेयर की है, जिन्‍हें वे अपनी किसी फ्रेंड के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

Sara in Deputy cm Diya Kumari Mahal

सारा तेंदुलकर न केवल जयपुर स्थित दुनिया के नंबर वन होटल रामबाग में ठहरीं बल्कि जयपुर में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक शाही महल सिटी पैलेस में भी घूमती नजर आई हैं।

सिटी पैलेस जयपुर के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। शहर के बिल्कुल बीच में बसे शाही महल में राजस्‍थान की हाल ही डिप्‍टी सीएम बनाई गईं विद्याधरनगर विधायक दीया कुमारी अपने परिवार के साथ रहती हैं।

राजस्‍थान डिप्‍टी सीएम व सिटी पैलेस जयपुर की मालकिन दीया कुमारी के बेटे का नाम पद्मनाभ सिंह व लक्षराज और बेटी का नाम गौरवी कुमारी हैं।

Sara in Deputy cm Diya Kumari Mahal

सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में सिटी पैलेस घूमते हुए की तस्‍वीरें शेयर करने के साथ ही दीया कुमारी की बेटी गौरवी कुमारी को थैंक्‍स भी कहा।

सारा तेंदुलकर ने लिखा कि ''सर्वश्रेष्ठ मेज़बान बनने और अपना शानदार घर हमारे लिए खोलने के लिए @gauravikumari को धन्यवाद।'' princess diya kumari foundation को भी टैग किया है। सारा तेंदुलकर की तस्‍वीरों को फैन काफी पसंद कर रहे हैं।

Sara in Deputy cm Diya Kumari Mahal

बता दें कि सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्‍टाग्राम पर सारा के 59 लाख फॉलोअर्स हैं। सारा की जयपुर भ्रमण वाली तस्‍वीरों पर यूजर्स क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम लेकर भी कमेंट कर रही हैं।

उल्‍लेखनीय है कि दीया कुमारी ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर के विद्याधरनगर सीट से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। डिप्‍टी सीएम दीया कुमारी का नाम सीएम की दौड़ में भी शामिल था। राजसमंद सांसद रहते हुए दीया कुमारी ने विधायक का चुनाव लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+