BhajanLal Sharma Oath Ceremony: 56वें बर्थडे पर 14वें CM के रूप में शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, जानें 10 चुनौतियां

Bhajan Lal Sharma CM Rajasthan: राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर 2023 को पद की शपथ ले रहे हैं। आज भजनलाल शर्मा का 56वां जन्‍मदिन भी है। शर्मा के राजतिलक के साथ ही उप मुख्‍यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को भी पद की शपथ दिलाई जाएगी।

राजस्‍थान की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्‍बर्ट हॉल के सामने हो रहा है। पिछले कार्यकाल अशोक गहलोत ने बतौर सीएम यहीं पर शपथ ली थी।

Oath Ceremony at Albert Hall Jaipur

तीन मंच सजाए गए

अल्‍बर्ट हॉल के सामने भजनलाल शर्मा के शपथग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच तैयार किए गए हैं। एक मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम भजनलाल शर्मा, दोनों डिप्‍टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा बैठेंगे। दूसरा मंच केंद्रीय मंत्रियों और तीसरों मंच साधु-संतों के लिए बनाया गया है।

मंत्रिमंडल विस्‍तार पर चर्चा

भजनलाल शर्मा के राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर भी चर्चा है। पहले विस्‍तार में 12 से 15 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावना है कि शुक्रवार शाम को ही पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार हो जाए। ऐसी स्थिति में मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

Albert Hall Jaipur

इन दस वादों पर खरा उतरना है भजनलाल शर्मा को

1. जैसे राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री का नाम लीक नहीं हुआ। वैसे ही राजस्‍थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक ना हो।
2. राजस्‍थान को कर्ज के बोझ से बाहर निकालकर अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करना है।
3. ईआरसीपी को राष्‍ट्रीय दर्जा दिलवाना।
4. 450 रुपए में रसोई गैस सिलेण्‍डर उपलब्‍ध करवाना।
5. किसान सम्‍मान निधि को दोगुना करने का वादा निभाना।
6. राजस्‍थान के ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा करना।
7. कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की जांच के लिए स्‍पेशल जांच टीम का गठन करना।
8. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की समीक्षा कर राहत दिलाना
9. कानून व्‍यवस्‍था के लिए कड़े कदम उठाना।
10. पहले साल में ही महिला अत्‍याचारों पर अंकुश लगाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+