Bhajanlal Sharma Net Worth: काफी अमीर हैं राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा,जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Rajasthan NEW CM Bhajanlal Sharma Net Worth: राजस्थान में नए सीएम को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है, अब राज्य की कमान भजनलाल शर्मा के हाथ में दे दी गई है। मंगलवार को दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा का नाम सीम पद के लिए घोषित किया। आपको बता दें कि भजनलाल शर्मा को आरएसएस और गृहमंत्री अमित शाह के काफी करीबी माना जाता है।

CM Bhajanlal Sharma

मूलरूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा ने इस बार के चुनाव में सांगानेर सीट पर भारी जीत दर्ज की थी। आपको बता दें कि भाजपा ने सीएम पद के लिए ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया है। सीएम हरदेव जोशी के बाद ये दूसरे ब्राह्मण नेता हैं जो कि राजस्थान के सीएम बने हैं।

भजन लाल शर्मा की नेट वर्थ

भजनलाल शर्मा को काफी रईस नेता माना जाता है। चुनाव आयोग के पास दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक भजन लाल शर्मा के पास कुल 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि इनके ऊपर 35 लाख रुपये का कर्ज है।

 Rajasthan NEW CM Bhajanlal Sharma

43 लाख 60 हजार रुपये की चल संपत्‍त‍ि है

56 साल के भजन लाल शर्मा के पास 43 लाख 60 हजार रुपये की चल और 1 करोड़ रुपये की अचल संपत्‍ति है और ये पेशे से बिजनेसमैन हैं। भजन लाल श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के माल‍िक हैं। आपको बता दें कि सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है, जहां पर भजनलाल शर्मा ने बंपर जीत हासिल की है।

'मैं जनता के किया हर वादा पूरा करूंगा'

राज्य का मुखिया चुने जाने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद करता हूं, हमसे जो राजस्थान की अपेक्षा है निश्चित रूप से हम उसे पूरा करेंगे, मैं जनता से किया हर वादा पूरा करूंगा।'

दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी सीएम

आपको बता दें कि जहां राजस्थान का सीएम भजनलाल शर्मा को बनाया गया है, वहीं दूसरी ओर दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। खास बात ये है कि बीजेपी राज में 30 साल बाद फिर उपमुख्यमंत्री की पोस्ट दी गई है। इससे पहले साल 1993 में भाजपा ने हरिशंकर भाभड़ा को डिप्टी सीएम बनाया था लेकिन तब भी एक ही डिप्टी सीएम बनाया गया था लेकिन इस बार भाजपा ने राज्य को दो उपमुख्यमंत्री दिए हैं, जो कि उसकी ओर से एक नई पहल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+