कौन हैं भजनलाल शर्मा, जो बने राजस्थान के नए CM, शिक्षा से लेकर राजनीतिक सफर तक, जानिए सबकुछ
Bhajan Lal Sharma Rajasthan CM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भजनलाल शर्मा को राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री बनाया है। भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में वसुंधरा राजे और राज्यवर्धन सिंह राठौर जैसे बड़े नेताओं को सीएम रेस से आउट करके ये जगह बनाई है।
भजन लाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में सांगानेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को हराया था। उन्होंने 1,45,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। ये पहली बार सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़े हैं। पिछले विधायक का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। आइए जानें कौन भजनलाल शर्मा?

who is Bhajan Lal Sharma: कौन हैं भजनलाल शर्मा?
- - 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं। भजनलाल शर्मा भाजपा में लंबे समय से कार्यरत हैं।
- -भजनलाल शर्मा के पिता का नाम किशन स्वरूम शर्मा है। भजनलाल शर्मा का निवास स्ठान जयपुर के जवाहर सर्किल पर है। हालांकि भजनलाल मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं।
- -चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक भजनलाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट (एमए) हैं। इन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर (नॉन कर्नल) से पढ़ाई की है।
- - भजनलाल शर्मा वर्तमान में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। भजनलाल शर्मा बीजेपी के महामंत्री भी हैं।
- -भजनलाल शर्मा चार बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में भी कार्य किया है।
- -2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया है।
- भजनलाल शर्मा की कुल घोषित संपत्ति 1.5 करोड़ है, जिसमें 43.6 लाख चल संपत्ति और 1 करोड़ अचल संपत्ति शामिल है।
- भजनलाल शर्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट @bjpbhajanlal, फेसबुक हैंडल @www.facebook.com/BhajanLalBJP और ट्विटर अकाउंट @BhajanlalBjp है।
Bhajan Lal Sharma Political Career: भजनलाल शर्मा राजनीतिक सफर
- - राजस्थान में भाजपा के भजनलाल शर्मा की राजनीतिक यात्रा महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरी रही है। वह चार बार भाजपा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं।
- -भजनलाल शर्मा इस बार पहली बार विधायक बने हैं और उन्हें राजस्थान का सीएम बनाना जा रहा है। इसकी छवि साफ-सुथरी नेता की रही है।
- -भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं। ये संघ के करीबी माने जाते हैं।
- -भजनलाल शर्मा जयपुर के पूर्व मेयर अशोक लाहोट को हराने के बाद वह सांगानेर से विधायक चुने गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications