Vande Bharat लॉन्च पर पीएम मोदी ने की राजस्थान के सीएम की तारीफ, लेकिन इस बात पर भड़क गए अशोक गहलोत
Ashok Gehlot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सरकारों पर निशाना साधा।

Ashok Gehlot On Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express Train) को 'वर्चुअल' हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में जहां उन्होंने सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की तारीफ की तो वहीं कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व सरकारों पर राजनीतिक स्वार्थ के कारण रेलवे को बर्बाद करने का आरोप लगाया। वहीं अपनी पूर्व की सरकार की बुराई सुन गहलोत भी प्रधानमंत्री मोदी पर भड़क गए और चिट्ठी लिखकर खूब खरी खोटी सुना दी।
आपने पिछले सभी रेलमंत्रियों का अपमान किया
अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुझे दुख है कि आज आपने मेरी मौजूदगी में 2014 से पूर्व के रेलमंत्रीगणों लाल बहादुर शास्त्री, जगजीवनराम, सरदार स्वर्ण सिंह, गुलजारी लाल नंदा, के हनुमानथईया, ललित नारायण, कमलापति त्रिपाठी समेत कई रेलमंत्रियों का अपमान किया है। आपके द्वारा इन सभी रेलमंत्रियों के कार्यकाल के फैसलों को भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बोलना दुर्भाग्यूर्ण है।
रेलवे का महत्व कम करने का प्रयास आपने किया मोदी जी: अशोक गहलोत
अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आगे कहा कि रेलवे का महत्व कम करने का प्रयास तो प्रधानमंत्री मोदी जी आपने अपने कार्यकाल में अलग रेलवे बजट को समाप्त कर किया है। आज अगर आधुनिक ट्रेन चल पा रही है क्योंकि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने वित्त मंत्री के रूप में 1991 में आर्थिक उदारीकरण किया और नई तकनीक को भारत में विकसित होने का अवसर दिया।
यहां पढ़ें पूरी चिट्ठी
यह कहना उचित नहीं कि रेलवे में विकास कार्य 2014 के बाद ही हुए: गहलोत
अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि पूरी दुनिया में समय के साथ टेक्नॉलिजकल एडवांस्मेंट हुए हैं जिनसे भारत में भी नई तकनीक आई है और रेलवे में सुधार हुए हैं। यह कहना उचित नहीं है कि रेलवे में विकास कार्य 2014 के बाद ही हुए हैं।
आज आपका भाषणा पूरी तरह से चुनावी एजेंडे पर आधारित: गहलोत
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि आज आपका भाषण पूरी तरह 2023-24 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को देखते हुए दिया है एवं यह भारतीय जनता पार्टी के चुनावी एजेंडे के रूप में था। मेरा मानना है कि आपकी ऐसी टिप्पणियां प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के गले नहीं उतरेंगी।












Click it and Unblock the Notifications