राजस्थान: हनुमानगढ़ सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख, लोगों से की ये अपील

Rajasthan News Ashok Gehlot: राजस्थान के हनुमानगढ़ में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।

इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय बेहद सावधानी रखें। एक छोटी सी गलती सभी को जीवनभर की पीड़ा दे जाती है। इसलिए सड़क पर चलते समय बेहद सावधानी रखने की जरूरत है। आप सावधान रहते हैं तो हादसों की आशंका बेहद कम हो जाती है।

सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर CM गहलोत ने जताया दुख, फाइल फोटो

हादसे में दो लोग घायल भी हुए, अस्पताल रेफर
बता दें कि राजस्थान में हनुमानगढ़-सरदारशहर राजमार्ग पर एक कार के एक ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में परिवार के दो लोग घायल भी हो गए हैं। ये घटना देर रात हुई है।

सीमेंट ले जा रहे ट्रक से टकरा गई कार
टाउन पुलिस स्टेशन (हनुमानगढ़) के सर्कल पुलिस इंस्पेक्टर (सीआईपी) वेदपाल श्योराण ने कहा कि कार में बच्चों सहित परिवार के कुल नौ सदस्य थे। हनुमानगढ़-सरदारशहर राजमार्ग पर उनकी कार सीमेंट ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच जारी

बताया जा रहा है कि ट्रक की तेज रफ्तार के चलते यह घटना हुई। तेज रफ्तार ट्रक से कार टकरा गई। सभी मृतक हनुमानगढ़ के नौरंगदेसर गांव का रहने वाला था। शवों को शवगृह में रखा गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सीएम गहलोत ने घोषणा पत्र को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर, जानिए मुख्यमंत्री का एजेंडा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+