Udaipur: लोगों से शांति बनाए रखने की सीएम अशोक गहलोत ने की अपील, बोले- 'बख्शा नहीं जाएगा अपराधियों को'

उदयपुर, 30 जून: राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से जिले में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। तनाव को देखते हुए उदयपुर समेत पूरे प्रदेश में गहलोत सरकार ने धारा 144 लागू कर दी है। इस बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज अदयपुर पहुंचेंगे और कन्हैयालाल के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उदयपुर आने से पहले सीएम गहलोत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा कि "मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी धर्म या समुदाय के अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।"

Rajasthan CM Ashok Gehlot appeals to people to maintain peace

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सीएम गहलोत ने लिखा, 'उदयपुर में 28 जून को एक युवक की जघन्य हत्या की गई है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।' राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य कर रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले में विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम-1967 (यूएपीए) की धारा 16,18 एवं 20 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 सहपठित धारा 153ए, 153बी, 295ए, 452 एवं 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इतना ही नहीं, इस घटना की विस्तृत जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस की तत्परता से दोनों मुख्य आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की गई है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आय़ा है कि आऱोपियों का संबंध विदेशी संगठनों से है अत: इस घटना की जांच एनआईए द्वारा की जा रही है। प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्कवॉड एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को एनआईए द्वारा की जा रही जांच में पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम गहलोत ने अपील करते हुए आगे कहा कि मैं प्रदेशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपराधी चाहे कितना ही बड़ा हो और किसी धर्म या सम्प्रदाय का हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हम प्रदेश में शांति, साम्प्रदायिक सद्भाव औऱ भाईचारा कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरा सभी धर्मगुरुओं, जन-प्रतिनिधियों और सामजसेवियों से आग्रह है कि वे सामाजिक सौहार्द्र की अपील करें। इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि मैं प्रदेशवासियों से विन्रम अपील करता हूं कि कानून-व्यवस्था एवं शाति बनाए रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं एवं शांति और सद्भाव बिगाड़ने की कोई सूचना या जानकारी आपके पास है तो उसे 100/101 नंबर पर फोन कर अवश्य सूचित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+