Cm Bhajanlal News: राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना पॉजिटिव,खुद हुए आइसोलेट

Rajasthan News: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना की चपेट में आ गए है। सीएम भजनलाल शर्मा ने खुद अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी शेयर की।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद खुद ने अपने हेल्थ का अपडेट देते हुए कहा कि मैं आईसोलेशन में हूं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कहा कि मैं आइसोलेशन में हूं। सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।

rajasthan-chief-minister-bhajanlal-sharma-infected-with-corona-cm-isolated-himself-shared-health-i

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.


उन्होंने कहा, ''मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं एवं आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।''

अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोरोना संक्रमित होने के बाद आज के सभी दौरे और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। वहीं 7 मार्च को बूंदी जिले में होने वाले दौरे को भी अब रद्द कर दिया गया है। आज से ही मुख्यमंत्री शर्मा सभई कार्यक्रमों में वर्चुअल शामिल होंगे।

जानकार सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सीएम भजनलाल खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद उनके स्वास्थ्य का चिकित्सकों की टीम द्वारा परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य के परीक्षण के बाद कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने आज खुद को आईसोलेट करने की जानकारी सोश्यल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+