Rajasthan ByPolls 2024: राजस्थान उपचुनाव BJP उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही बगावत शुरू,कौन-कौन बागी?
Rajasthan ByPolls 2024: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ राजस्थान की सात सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। भाजपा ने सात में छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। झुंझुनूं से राजेंद्र भांबू, रामगढ़ से सुखवंत सिंह, दौसा से जगमोहन मीना, देवली उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवंत राम डांगा, सलूंबर से शांता देवी मीना को उतारा है।
राजस्थान उपचुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही बगावत शुरू हो गई है। झुंझुनूं, सलूंबर, रामगढ़ और देवली-उनियारा में भाजपा की बगावत खुलकर सामने आ गई। टिकट के दावेदारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

देवली-उनियारा उपचुनाव 2024: बैंसला समर्थक टंकी पर चढ़े
भाजपा ने टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट से राजेंद्र गुर्जर को टिकट दिया है। इससे विजय बैंसला समर्थक नाराज होकर पेयजल टंकी और मोबाइल पर चढ़ गए। समर्थक बैंसला को टिकट दिलाने की मांग कर रहे हैं। पिछली बार विजय बैंसला ने चुनाव लड़ रहा। इस बार टिकट कटा तो बगावत शुरू हो गई।
झुंझुनूं उपचुनाव 2024: बबलू चौधरी लड़ सकते चुनाव
झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव 2024 में भी बगावत होने के आसार बन रहे हैं। यहां से भाजपा ने राजेंद्र भांबू को प्रत्याशी बनाया है। भांबू राजस्थन विधानसभा चुनाव 2023 में भी भाजपा उम्मीदवार थे। कांग्रेस को जोरदार टक्कर दी थी। इस बार बबलू चौधरी टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर बबलू चौधरी ने समर्थकों के साथ बैठक की। बबलू निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
सलूंबर उपचुनाव 2024: नरेश मीणा बगावत की राह पर
भाजपा ने सलूंबर उपचुनाव में पूर्व विधायक की पत्नी शांता देवी को टिकट दिया है। यहां से नरेश मीणा भी टिकट मांग रहे थे। 20 अक्टूबर की शाम को भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद नरेश मीणा बगावत की राह पर हैं। मीणा बोले कि 20 साल धैर्य रखा है। टिकट मिलनी चाहिए। समर्थक फैसला लेकर आलाकमान तक अपनी बात भेजेगा कि यहां की टिकट पर फिर से विचार किया जाए।
रामगढ़ उपचुनाव 2024: मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
भाजपा के सामने बगावत चौथी रामगढ़ पर भी है। अलवर जिले की रामगढ़ सीट उपचुनाव में टिकट कटने से नाराज पिछले बार के भाजपा उम्मीदवार जय आहूजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। मंडल अध्यक्षों ने इस्तीफे दे दिए हैं। भाजपा ने यहां से सुखवंत सिंह को टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications