Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sanjna Jatav: लोगों के सामने झोली फैलाए नजर आईं भरतपुर सांसद संजना जाटव, देखें Viral Video

Sanjana Jatav MP Bharatpur Viral Video: महाराष्‍ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ ही राजस्‍थान की सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। राजस्‍थान में सबसे कम उम्र की सांसद व सबसे गरीब सांसद संजना जाटव उपचुनाव में कांग्रेस के लिए स्‍टार प्रचारक की भूमिका में है। भरतपर सांसद संजना जाटव मतदाताओं के सामने झोली फैलाकर कांग्रेस उम्‍मीदवारों के लिए वोट मांग कर रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल, राजस्‍थान के दौसा, रामगढ़, सलूंबर, खींवसर, चौरासी, देवली-उनियारा और झुंझुनूं सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। अलवर जिले की रामगढ़ सीट संजना जाटव के संसदीय क्षेत्र से लगता हुआ है। अलवर जिले में संजना जाटव का ससुराल है। यहां के वोटरों में अच्‍छी पैठ है। ऐसे में कांग्रेस ने संजना जाटव को रामगढ़ उपचुनाव 2024 में प्रचार की जिम्‍मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें- Sanjana jatav: भरतपुर MP संजना जाटव ने बता दिया उन्‍हें BJP नेताओं से 'कन्‍यादान' में वोट मिले या नहीं?

sanjana jatav in ramgarh by poll

अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस के दिवंगत विधायक जुबैर खां के बेटे आर्यन खान को मुकाबला भाजपा के सुखवंत सिंह से है। सुखवंत सिंह ने पिछला चुनाव भाजपा से बगावत करके आसपा से लड़ा था। अब भरतपुर सांसद संजना जाटव रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आर्यन खान के लिए चुनाव प्रचार कर रही है। वे इस दौरान मतदाताओं के सामने झोली फैलाकर आर्यन खान के लिए वोट मांगती नजर आ रही हैं।

रामगढ़ उपचुनाव 2024 (Ramgarh by-election 2024)

राजस्‍थान के अलवर‍ जिले की सीट रामगढ़ पर साल 2008 और 2013 में ज्ञानदेव आहुजा ने जीत दर्ज की थी। साल 2018 में साफिया जुबेर और साल 2023 में कांग्रेस के जुबेर खान जीते। विधायक जुबेर खान के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई है।

रामगढ़ से भाजपा उम्‍मीदवार सुखवंत सिंह के पास पीजी की डिग्री है। इनके संपत्ति 2.93 करोड़ रुपए है। 12 लाख की ज्‍वैलरी है। फॉर्च्‍यूनर कार और ट्रैक्‍टर है। 32 लाख का कर्ज।

रामगढ़ से कांग्रेस उम्‍मीदवार आर्यन के पास बीबीए की डिग्री है। इनकी संपत्ति 5.48 करोड़ रुपए है। 40 लाख की ज्‍वैलरी है। दो फॉर्च्‍यूनर, स्‍कॉडा कार व ट्रैक्‍टर है। कर्ज 32.72 लाख रुपए का है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+